Saturday Bank Holiday Update: मार्च का महीना खत्म होने को है और आज शनिवार है। अगर आप अपना कोई बैंक का पेंडिंग काम पूरा करने का सोच रहे हैं, तो एक बार RBI की छुट्टियों का कैलेंडर चेक कर लीजिए। दरअसल महीने के दो शनिवार को बैंक में ताला लटका मिलता है। आज भी शनिवार है,इसलिए घर से निकलने से पहले एक बार ये खबर पढ़ लीजिए।
क्या आज दिल्ली-यूपी के बैंक बंद हैं?
हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को RBI देशभर के सभी बैंकों को बंद रखता है। आज 28 मार्च है और ये महीने का चौथा शनिवार है। आज सभी बैंकों को बंद रखा गया है। इसलिए दिल्ली-यूपी समेत देशभर में सभी बैंकों की आज छुट्टी है। इसके अलावा कल रविवार होने की वजह से कल भी सभी बैंक बंद रहन वाले हैं।
वहीं अब 28-29 के बाद 31 मार्च को देशभर के कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी है। दरअसल 31 मार्च को महावीर जयंती है और इस दिन 31 मार्च को देशभर में महावीर जयंती मनाई जाएगी। इस दिन अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
अगर आपके यहां आज बैंक बंद हैं, तो आपको मायूस होने की जरूरत नहीं है। आपके ज्यादातर काम बैंक बंद होने के बाद भी हो जाएंगे। अगर आपको कैश की जरूरत है, तो ATM के जरिए कभी भी अपने बैंक अकाउंट से पैसा निकाल सकते हैं। इतना ही नहीं अगर आपको किसी को पैसे भेजने हैं, तो आप यूपीआई की मदद से मिनटों में हजारों लाखों रुपये को भेज सकते हैं। अगर आपको कैश जमा करना है, तो भी आपको बैंक के खुलने का इंतजार नहीं करना होगा। अब ज्यादातर बैंकों के बाहर ही कैश डिपॉजिट मशीन लगी होती है। इसकी मदद से आप कभी भी दिन हो या रात कैश जमा कर सकते हैं।