Saturday Bank Holiday: क्या आज आज बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं? अगर हां, तो जरा ठहरिए! हर महीने में दो शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। आज 14 मार्च शनिवार को दिल्ली-यूपी,बिहार में बैंक खुले हैं या नहीं। आइए जानते हैं RBI की छुट्टियों की लिस्ट से
क्या आज शनिवार को बैंक खुले हैं?
भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार, त्योहारों की छुट्टियों के अलावा हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों को बंद रहते हैं। आज 14 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार है। ऐसे में अगर आप बैंक में अपना पेंडिंग काम पूरा करने के लिए जाने वाले थे, तो आज बैंक में ताला लटका मिलेगा। आज देशभर के बैंकों की छुट्टी है। देशभर में आज महीने के दूसरे शनिवार और कल रविवार होने की वजह से अब आपका काम सोमवार को ही निपट सकता है।
अब मार्च में कितने दिन बैंक रहेंगे बंद?
मार्च का महीना भी आधा बीत गया है। ऐसे में अब एक बड़ा त्योहार रामनवमी है, जिसमें देशभर में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि इस दौरान कुछ राज्यों में बैंकों की अपनी भी छुट्टियां होती हैं। आइए देखते हैं।
आज बैंक बंद होने के बाद भी आप आसानी से अपने सारे काम निपटा सकेंगे। भले ही आज RBI ने बैंकों की छुट्टी दी है, लेकिन कस्टमर्स के लिए ऑनलाइन बैंकिंग सुविधाएं मौजूद है।इसके अलावा अगर आपको कैश की जरूरत है, तो आप किसी भी ATM से जाकर कभी भी पैसे निकाल सकते हैं।
अगर आपको कैश जमा करवाना है, तो आप कैश डिपॉजिट मशीन में जमा कर सकते हैं। आजकल लगभग सभी बैंकों ने बैंक के बाहर ये मशीन लगा रखी है। वहीं अगर आपको किसी को पैसे भेजने हैं, तो आप UPI की मदद से पैसे भेज सकते हैं।