Bank Closed Today: त्योहारों का सीजन भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन इस महीने भी बैंक की भरमार छुट्टियां है। अगर आप आज बैंक में जाकर अपना कोई काम निपटाना चाह रहे हैं, तो एक बार घर से निकलने से पहले जरूर चेक कर लें, कहीं आज बैंक की छुट्टी तो नहीं है। आइए जानते हैं कि आज देशभर में बैंक खुले हैं या नहीं।
क्या आज दिल्ली में बैंक बंद हैं?
आज नवंबर महीने का दूसरा शनिवार है और आरबीआई के अनुसार महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को देशभर में बैंक बंद रहते हैं। इसलिए आज दिल्ली ही नहीं देशभर के बैंकों की छुट्टी है। आइए जानते हैं कि आने वाले दिनों में कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं।
नवंबर में अब कितने दिन बैंक रहेंगे बंद?
नवंबर में आज दूसरा शनिवार औऱ कल रविवार होने की वजह से काम नहीं होगा। हालांकि उसके बाद आने वाले सप्ताह में रविवार को छोड़कर हर दिन बैंक खुले रहेंगे।
बैंक बंद होने पर नहीं रुकेगा कोई काम
डिजिटल इंडिया की वजह से बैंक के कई सारे काम अब ऑनलाइन होने लगे हैं। कैश निकालने से लेकर कैश जमा करने तक हर चीज आप बैंक के बंद होने के बाद भी कर सकते हैं। अगर आपके यहां पर बैंक की छुट्टी है, तो भी आप ATM से कभी भी पैसा निकाल सकते हैं। अब कई सारे ATM में पैसा डिपॉजिट करने का भी सिस्टम आने लगा है। इतना ही नहीं अगर आपको किसी दूसरे को पैसे भेजने हैं, तो भी आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं है। यूपीआई के जरिए आप मिनटों में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।