Bank Holiday Today: अगर आप बैंक से जुड़ा काम निपटाने का सोच रहे हैं, तो आज 26 अगस्त को बैंक जाने से पहले आरबीआई की छुट्टियों का कैलेंडर चेक कर लें। दरअसल आज यानी 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद (बारावफात) का पर्व मनाया जा रहा है। इसके अलावा आज केरल में ओणम भी है। इसलिए आज यानी 26 अगस्त को देशभर के 14 राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं।
क्या दिल्ली में भी आज बैंक बंद हैं?
आज ईद-ए-मिलाद की वजह से दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, मणिपुर और जम्मू कश्मीर में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों को बंद रखा गया है। अगर आप भी इन सभी राज्यों में रहते हैं, तो आज आपके यहां पर सभी बैंकों की शाखाओं में ताला लटका मिलेगा।
शुक्रवार को भी है बैंकों की छुट्टी
आज बुधवार के बाद शुक्रवार को भी देशभर के सभी बैंक बंद रहने वाले हैं। 28 अगस्त के दिन रक्षाबंधन होने की वजह से भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को बंद रखने का फैसला किया है।
बता दें कि अगर आपके यहां भी आज बैंक बंद हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। बैंक बंद होने के बाद भी आप कभी भी ATM की मदद से पैसे निकाल सकते हैं और अगर किसी को पैसे भेजने हैं, तो यूपीआई की मदद से भेज सकते है। इतना ही नहीं अगर आपके पास कैश है और उसे बैंक में जमा करवाना है, तो आप कैश डिपॉजिट मशीन की मदद से जमा करवा सकते हैं।