Bank Closed Tomorrow: क्या सोमवार को दिल्ली में बैंक बंद रहेंगे? जानिए अहोई से धनतेरस तक कब-कब बैंकों की रहेगी छुट्टी

Bank Closed Tomorrow: अक्टूबर की महीना छुट्टियों से भरा हुआ है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस साल धनतेरस पर आपके यहां बैंकों की छुट्टी है या नहीं। आइए आपको बताते हैं कि अहोई से धनतेरस तक आपके यहां बैंक बंद कब-कब खुले हैं।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड12 Oct 2025, 02:14 PM IST
क्या सोमवार को बैंक बंद हैं
क्या सोमवार को बैंक बंद हैं

Bank Closed Holidays: फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो गई है। ऐसे में इस महीने में बैंकों से लेकर स्कूलों की छुट्टियों की भरमार है। अगले सप्ताह ही अहोई और धनतेरस हैं, ऐसे में क्या दोनों त्योहार पर बैंक बंद रहेंगे या नहीं। इसके अलावा अगले सप्ताह कौन-कौन से दिन बैंकों की छुट्टी है, आइए जानते हैं।

क्या धनतेरस पर बैंक बंद रहेंगे?

अगले सप्ताह धनतेरस पड़ने वाली है, लेकिन क्या धनतेरस के दिन बैंक बंद रहेंगे या नहीं, इसको लेकर काफी लोग कन्फ्यूज हैं। आरबीआई के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार 18 अक्टूबर यानि धनतेरस के दिन बैंकों की छुट्टी नहीं है। हालांकि उस दिन गुवाहाटी में काटी बिहू की वजह से बैंकों की छुट्टी रहेगी। वहीं धनतेरस से पहले 13 अक्टूबर को अहोई भी पड़ रही है, लेकिन उस दिन भी बैंकों में काम होगा।

अगले सप्ताह कितने दिन बैंक रहेंगे बंद?

अक्टूबर का महीना भले ही छुट्टियों भरा हो, लेकिन आप अगले सप्ताह अपना बैंकों का काम निपटा सकते हैं। अगले महीने सप्ताह के 6 दिन बैंकों में काम होगा। हालांकि बस 18 अक्टूबर को असम में छुट्टी रहेगी। बाकी जगहों पर उस दिन भी काम होगा। ऐसे में अगर आप अपना कोई बैंक का काम पूरा करने की सोच रहे हैं, तो आने वाले सप्ताह में आपका काम बन सकता है।

अक्टूबर में कितने दिन बैंक रहेंगे बंद?

तारीख जगह वजह
20 अक्टूबर (सोमवार)देशभर के कई शहरों मेंदिवाली (दीपावली) / नरक चतुर्दशी / काली पूजा
21 अक्टूबर (मंगलवार)मुंबई, नागपुर, भोपाल, जम्मू, श्रीनगर आदिलक्ष्मी पूजा / गोवर्धन पूजा / दीवाली अमावस्या
22 अक्टूबर (बुधवार)अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, शिमला आदिबलिप्रतिपदा / विक्रम संवत नव वर्ष / गोवर्धन पूजा
23 अक्टूबर (गुरुवार)कोलकाता, कानपुर, इम्फाल आदिभाई दूज / चित्रगुप्त जयंती / लछमी पूजा / निंगोल चक्कौबा
25 अक्टूबर (शनिवार)पूरे देश मेंचौथा शनिवार अवकाश
26 अक्टूबर (रविवार)पूरे देश मेंसाप्ताहिक अवकाश
27 अक्टूबर (सोमवार)कोलकाता, पटना, रांचीछठ पूजा (शाम का अर्घ्य)
28 अक्टूबर (मंगलवार)पटना, रांचीछठ पूजा (सुबह का अर्घ्य)
31 अक्टूबर (शुक्रवार)अहमदाबादसरदार वल्लभभाई पटेल जयंती

बैंकों की छुट्टी के बाद भी नहीं रुकेगा काम

अगर आप सोच रहे हैं, कि बैंकों की छुट्टी होने से आपका काम रुक जाएगा, तो ऐसा नहीं है। डिजिटल इंडिया की वजह से अब बैंकों को ज्यादातर काम ऑनलाइन हो जाते हैं। खाता खोलने से लेकर बंद करने तक, सारे काम आप घर बैठे कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको कैश की जरूरत है, तो आप ATM से कभी भी निकाल सकते हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीBank Closed Tomorrow: क्या सोमवार को दिल्ली में बैंक बंद रहेंगे? जानिए अहोई से धनतेरस तक कब-कब बैंकों की रहेगी छुट्टी
More
बिजनेस न्यूज़मनीBank Closed Tomorrow: क्या सोमवार को दिल्ली में बैंक बंद रहेंगे? जानिए अहोई से धनतेरस तक कब-कब बैंकों की रहेगी छुट्टी
OPEN IN APP