FD Investment Tips: FD में इस तरीके से करें निवेश, दूसरों से ज्यादा होगी कमाई

Bank FD Investment Tips: बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) करने पर किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं रहता है। फिक्स्ड रिटर्न मिलता है। ऐसे में FD में निवेश करना बेहतर विकल्प माना जाता है। अगर आप FD में निवेश कर रहे हैं तो हम कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं। जिससे आप अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं।

Jitendra Singh
अपडेटेड7 Nov 2025, 09:43 PM IST
Bank FD Investment Tips: बेहतर रणनीति के साथ FD में निवेश करें।
Bank FD Investment Tips: बेहतर रणनीति के साथ FD में निवेश करें।

Bank FD Investment Tips: निवेशकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) हमेशा से सुरक्षित और गारंटी वाला ऑप्शन माना जाता है। फिक्स्ड डिपॉजिट लोग ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि इसमें कम समय के लिए अच्छा ब्याज और जरूरत पड़ने पर पैसे निकालने की सुविधा दोनों मिलती हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना भी बेहतर विकल्प माना गया है। इसमें सबसे बड़ा फायदा है कि इसमें आपको सुरक्षा और फिक्स्ड रिटर्न दोनों ही मिलता है। किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं रहता है। अगर आप FD में निवेश कर रहे हैं तो कुछ ऐसी बातें है, जिन्हें ध्यान में रखकर आप अपनी कमाई और ज्यादा बढ़ा सकते हैं।

आमतौर पर बैंक लंबी अवधि की जमा राशि पर ज्यादा ब्याज देते हैं। तीन साल की सावधि जमा (FD) पर एक साल की FD की तुलना में ज़्यादा ब्याज मिलने की संभावना होती है। अलग-अलग बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर अलग ब्याज दरें ऑफर करते हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट करने से पहले अलग-अलग बैंकों से मिलने वाले ब्याज की तुलना जरूर करें।

FD करते समय इन बातों का रखें ध्यान

1. अलग-अलग ब्याज पेमेंट का ऑप्शन चुनें

जब आप एफडी में अपने पैसों का निवेश करते हैं तो आपको दो तरह से ब्याज लेने का ऑप्शन मिलता है। इसमें मैच्योरिटी और हर महीने या तिमाही शामिल है। ऐसे में अलग अलग एफडी में अलग अलग इंटरेस्ट पेमेंट के ऑप्शन का चयन करना चाहिए। इससे आपको काफी फायदा होगा।

यह भी पढ़ें | निवेश के लिए देख रहे आसान और बेहतर ऑप्शन? इन 5 विकल्पों पर जरूर करें विचार

2. अलग - अलग बैंक में कराएं FD

पैसों को एफडी में निवेश करने के लिए किसी एक बैंक का सहारा नहीं लेना चाहिए। अलग अलग बैंकों में अपने पैसों का निवेश करें। इससे भी आपको अलग अलग ब्याज दर से रिटर्न मिलेगा। इतना ही नहीं इस रणनीति से आपका पोर्टफोलियो भ मजबूत होगा।

3. अलग अलग टेन्योर की FD में करें निवेश

अगर आपके पास 10 लाख रुपये है और आप इस रकम को एफडी में निवेश करना चाहते हैं तो आप किसी एक अवधि की एफडी में निवेश करने के बजाय इस रकम को अलग अलग अवधि वाली एफडी में निवेश कर सकते हैं। इससे ज्यादा रिटर्न मिल सकता है। कभी - कभी छोटी अवधि में ब्याज दरें ज्यादा होती हैं। इससे अगर आपको इमरजेंसी में पैसों की जरूरत पड़ गई तो छोटी अवधि की एफडी आपके लिए इमरजेंसी फंड का काम कर सकती है।

यह भी पढ़ें | NPS vs PPF, ELSS and FDs: टैक्स सेविंग और बेहतर रिटर्न के लिए क्या है बेस्ट

4 . ब्याज दर की तुलना करें

एफडी करने से पहले सभी बैंकों की ब्याज दरों की लिस्ट जरूर देखें। फिर इसके बाद देखें कि किस अवधि में कौन सा बैंक सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। जहां ज्यादा ब्याज मिल रहा हो, वहां निवेश करना बेहतर रहेगा। ऐसे में आपको हाई इंटरेस्ट का फायदा मिल सकता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीFD Investment Tips: FD में इस तरीके से करें निवेश, दूसरों से ज्यादा होगी कमाई
More
बिजनेस न्यूज़मनीFD Investment Tips: FD में इस तरीके से करें निवेश, दूसरों से ज्यादा होगी कमाई