Bank Holiday: आज महीने का तीसरा शनिवार, जानें 18 अप्रैल को बैंक खुले हैं या बंद

Bank holiday: इस शनिवार बैंकिंग को लेकर कन्फ्यूजन की जरूरत नहीं है। आज बैंक खुले हैं और सभी जरूरी काम किए जा सकते हैं। हालांकि आने वाले दिनों में कुछ छुट्टियां हैं, इसलिए अपने काम पहले से प्लान करना बेहतर रहेगा।

Priya Shandilya
अपडेटेड18 Apr 2026, 07:54 AM IST
आज 18 अप्रैल को बैंक बंद हैं या खुले?
आज 18 अप्रैल को बैंक बंद हैं या खुले?

Bank closed or open today: शनिवार आते ही लोग अपने वित्तीय कामकाज निपटाने का प्लान बनाने लगते हैं। लेकिन साथ ही एक कन्फ्यूजन भी रहता है कि कहीं आज बैंक बंद तो नहीं? अगर आप भी आज, शनिवार 18 अप्रैल को बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।

आज महीने का तीसरा शनिवार है, और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नियमों के मुताबिक, पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। तो चाहे आपको पैसे जमा करने हों, चेक क्लियर कराना हो या KYC का काम हो, आप बेझिझक अपनी ब्रांच जा सकते हैं।

तीसरे शनिवार को बैंक रहते हैं खुले

भारत में बैंकिंग सिस्टम एक तय पैटर्न पर चलता है। महीने का पहला, तीसरा और पांचवां शनिवार कामकाजी दिन होता है, जबकि दूसरा और चौथा शनिवार छुट्टी रहती है। इसलिए आज देशभर के सरकारी और प्राइवेट बैंकों की शाखाएं खुली हैं और सभी सेवाएं सामान्य रूप से मिलेंगी।

चूंकि आज 18 अप्रैल तीसरा शनिवार है, इसलिए बैंक खुले हैं। वहीं, अगले हफ्ते 25 अप्रैल को चौथा शनिवार पड़ेगा, उस दिन बैंक बंद रहेंगे।

आगे कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

अप्रैल के बाकी दिनों में कुछ छुट्टियां आने वाली हैं, जिन्हें पहले से जानना जरूरी है। 20 अप्रैल को कर्नाटक में बसव जयंती और कुछ राज्यों में अक्षय तृतीया के कारण बैंक बंद रहेंगे। 21 अप्रैल को त्रिपुरा में गरिया पूजा के चलते बैंक नहीं खुलेंगे। इसके बाद 25 अप्रैल (चौथा शनिवार) को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे और 26 अप्रैल को रविवार की नियमित छुट्टी होगी। इन दिनों ब्रांच जाकर काम करना संभव नहीं होगा, इसलिए पहले से प्लानिंग करना बेहतर रहेगा।

छुट्टियों को लेकर RBI के नियम

आरबीआई, बैंक छुट्टियों को तीन कैटेगरी में बांटता है- नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, RTGS हॉलिडे और अकाउंट क्लोजिंग डे। सबसे अहम बात यह है कि दूसरा और चौथा शनिवार, और हर रविवार पूरे देश में बैंक बंद रहते हैं। बाकी छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के त्योहारों के हिसाब से तय होती हैं।

ऑनलाइन बैंकिंग चालू

अगर बैंक बंद भी हो, तो इसका मतलब यह नहीं कि आपका काम रुक जाएगा। आज के समय में ज्यादातर सेवाएं डिजिटल हो चुकी हैं। आप मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और UPI के जरिए पैसे भेज सकते हैं। ATM से कैश निकाल सकते हैं। इसके अलावा चेकबुक, डिमांड ड्राफ्ट या अन्य सर्विसेज के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। ब्रांच बंद होने के बावजूद आपका रोजमर्रा का बैंकिंग काम बिना रुके चलता रहेगा।

18 अप्रैल को बैंक खुले हैं, इसलिए अगर कोई जरूरी काम है तो आज ही पूरा कर लें। आने वाले दिनों में कई छुट्टियां हैं, जिससे काम अटक सकता है। समझदारी यही है कि बैंकिंग शेड्यूल को पहले से समझकर चलें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीBank Holiday: आज महीने का तीसरा शनिवार, जानें 18 अप्रैल को बैंक खुले हैं या बंद
More