
Bank Holiday 2025: पूरे देश में दिवाली का त्योहार बड़े धूम-धाम से मानया गया। वहीं, आज देश के कई राज्यों में गोवर्धन, दिवाली बलिप्रतिपदा का त्योहार मनाया जा रहा है। लोगों के मन यह सवाल है कि आज बैंकों में छुट्टी रहेगी या कामकाज होगा। ऐसे में अगर आप भी किसी वित्तीय काम के लिए बैंक जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको छुट्टियों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। ताकि कोई परेशानी ना हो।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, 22 अक्टूबर को दीवाली, विक्रम संवत नववर्ष, गोवर्धन पूजा के कारण कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इन शहरों में अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई और नागपुर शामिल हैं।
वहीं, 23 अक्टूबर को भाई बीज, भाईदूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा (दीपावली), भ्रातृद्वितीया और निंगोल चक्कौबा के लिए अहमदाबाद, गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
इसके बाद 27 और 28 अक्टूबर को कोलकाता, पटना और रांची में छठ पूजा के लिए बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। महीने के आखिरी अवकाश के रूप में 31 अक्टूबर को अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के लिए बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार तथा सभी रविवार को बैंक पहले से ही बंद रहते हैं।
बता दें कि बैंक अवकाश के दिनों में ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं पूरे देश में उपलब्ध रहेंगी। आप UPI, ATM और नेटबैंकिंग के जरिए जरूरी लेनदेन कर सकते हैं।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.