
Bank Holidays in January 2026: नए साल के पहले महीने यानी जनवरी 2026 में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 16 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी की गई लिस्ट के मुताबिक, अगले महीने 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 10 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखना होगा। आइये जानते हैं जनवरी 2026 में आपके राज्य या लोकेशन में बैंक कब-कब बंद रहेंगे।
दरअसल, जनवरी 2026 में न्यू ईयर, स्वामी विवेकानंद जयंती, मकर संक्रांति, बिहू, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती और गणतंत्र दिवस जैसे कई बड़े त्योहार और खास मौके पड़ रहे हैं। इन्हीं वजहों से जनवरी में करीब 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें से कुछ छुट्टियों का असर स्थानीय महत्व के कारण सिर्फ चुनिंदा राज्यों और शहरों तक सीमित रहेगा, जबकि कुछ छुट्टियां देशभर में लागू होंगी।
नए साल / गान-नगाई के अवसर पर आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इम्फाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता और शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे।
नए साल के समारोह / मन्नम जयंती के कारण आइज़ोल, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
हजरत अली के जन्मदिन के मौके पर लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे।
स्वामी विवेकानंद जयंती के कारण कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।
मकर संक्रांति / माघ बिहू के अवसर पर अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और ईटानगर में बैंक बंद रहेंगे।
उत्तरायण पुण्यकाल / पोंगल / माघे संक्रांति / मकर संक्रांति के चलते बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
तिरुवल्लुवर दिवस के अवसर पर चेन्नई में बैंक बंद रहेंगे।
उझावर तिरुनल के कारण चेन्नई में बैंक बंद रहेंगे।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती / सरस्वती पूजा (श्री पंचमी) / वीर सुरेंद्र साई जयंती / बसंत पंचमी के मौके पर अगरतला, भुवनेश्वर और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर अगरतला, अहमदाबाद, आइज़ोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इम्फाल, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, शिमला, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
4 जनवरी - रविवार - साप्ताहिक अवकाश
10 जनवरी - दूसरा शनिवार - साप्ताहिक अवकाश
11 जनवरी - रविवार - साप्ताहिक अवकाश
18 जनवरी - रविवार - साप्ताहिक अवकाश
24 जनवरी - चौथा शनिवार - साप्ताहिक अवकाश
25 जनवरी - रविवार - साप्ताहिक अवकाश
आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग (UPI, IMPS, NEFT, RTGS) और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।
शेयर बाजार में जनवरी 2026 में 9 दिन ट्रेडिंग नहीं होगी। BSE की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार 4 रविवार और 4 शनिवार के अलावा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर ट्रेडिंग बंद रहेगी।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.