Bank Holiday: आज यूपी में बंद रहेंगे बैंक! चेक कर लें आपके राज्य में क्या है स्थिति

Bank Holiday: आज देशभर में बैंक खुले हुए हैं, सिर्फ उत्तर प्रदेश में बैंकिंग कामकाज को लेकर अलग व्यवस्था है। आरबीआई हॉलिडे लिस्ट के अनुसार आज उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे, जानें क्या है कारण।

Priya Shandilya
अपडेटेड3 Jan 2026, 07:45 AM IST
आज 3 जनवरी 2026 को बैंक बंद हैं या खुले?
आज 3 जनवरी 2026 को बैंक बंद हैं या खुले?

Bank Holiday: नया साल शुरू होते ही बैंक से जुड़े कामों की लिस्ट भी लंबी हो जाती है। कोई चेक जमा करना चाहता है, कोई कैश निकालने का प्लान बनाता है, तो कई लोग शनिवार को ही बैंक जाने का मन बनाते हैं। लेकिन यहीं पर अक्सर कन्फ्यूजन शुरू हो जाती है कि आज बैंक खुले हैं या बंद? दरअसल भारत में बैंकिंग छुट्टियां सिर्फ राष्ट्रीय नहीं, बल्कि राज्य और त्योहारों के हिसाब से भी तय होती हैं। ऐसे में आइए जानें आज 3 जनवरी को बैंक खुले हैं या बंद।

3 जनवरी को कहां खुले हैं बैंक, कहां छुट्टी?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, आज 3 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के कानपूर और लखनऊ में बैंक बंद हैं। हजरत अली की जयंती के कारण आज प्रदेश में बैंकों का कामकाज बंद रहेगा। हालांकि राहत की बात यह है कि उत्तर प्रदेश के अलावा बाकी सभी राज्यों में आज बैंक खुले हुए हैं, क्योंकि यह महीने का पहला शनिवार है। यानी अगर आप यूपी में हैं, तो आज ब्रांच जाने का प्लान टालना पड़ेगा, लेकिन दूसरे राज्यों में बैंकिंग काम सामान्य रूप से निपटाए जा सकते हैं।

शनिवार को बैंक हॉलिडे का क्या है नियम?

अक्सर लोगों को लगता है कि शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि सच्चाई थोड़ी अलग है। भारत में बैंक पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार (अगर महीना पांच शनिवार वाला हो) खुले रहते हैं। वहीं दूसरे और चौथे शनिवार को सभी बैंकों में छुट्टी रहती है। अगर किसी शनिवार को राज्य-विशेष त्योहार या खास अवसर पड़ जाए, तो बैंक बंद भी हो सकते हैं। इसलिए सिर्फ शनिवार देखकर फैसला लेना सही नहीं होता।

जनवरी में कई राज्यों में अलग-अलग छुट्टियां

जनवरी 2026 में अलग-अलग राज्यों में कई बड़े मौके हैं, जिनकी वजह से बैंक बंद रहेंगे। इनमें न्यू ईयर डे, गान-नगाई, मन्नम जयंती, हजरत अली जयंती, स्वामी विवेकानंद जयंती, मकर संक्रांति, पोंगल, तिरुवल्लुवर डे, उझावर तिरुनाल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, सरस्वती पूजा, बसंत पंचमी और गणतंत्र दिवस जैसे दिन शामिल हैं।

इन छुट्टियों का असर हर राज्य में अलग-अलग होगा। इसी वजह से हर साल RBI राज्यवार बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी करता है, ताकि ग्राहकों को पहले से जानकारी मिल सके।

ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी

अगर आपके राज्य में बैंक ब्रांच बंद भी है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी। आप ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, बिल पेमेंट और फंड ट्रांसफर जैसे काम आराम से कर सकते हैं।

हालांकि, कैश जमा करना, पासबुक अपडेट, चेक क्लीयरेंस और डॉक्यूमेंट से जुड़े कामों में एक-दो दिन की देरी हो सकती है। इसलिए बेहतर है कि जरूरी ब्रांच वाले काम पहले से प्लान कर लिए जाएं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीBank Holiday: आज यूपी में बंद रहेंगे बैंक! चेक कर लें आपके राज्य में क्या है स्थिति
More
बिजनेस न्यूज़मनीBank Holiday: आज यूपी में बंद रहेंगे बैंक! चेक कर लें आपके राज्य में क्या है स्थिति