Bank Holidays: दिवाली का त्योहार आते ही देशभर में रौनक बढ़ जाती है, बाजार सज जाते हैं, स्कूलों में छुट्टियां लग जाती हैं और बैंकों के शटर भी कई जगहों पर बंद नजर आते हैं। अगर आप भी इस हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो पहले ये जान लीजिए कि आपके शहर में बैंक खुले रहेंगे या नहीं।
दिवाली 2025 में बैंक कब-कब रहेंगे बंद?
इस बार दिवाली का त्योहार 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। 18 अक्टूबर (धनतेरस) से शुरू होकर 23 अक्टूबर (भाई दूज) तक चलेगी। इस दौरान अलग-अलग शहरों में बैंक की छुट्टियां हैं।
18 अक्टूबर (धनतेरस)
धनतेरस पर सिर्फ गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा अन्य शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता, जयपुर समेत बाकी सभी शहरों में बैंक खुले रहेंगे।
19 अक्टूबर (रविवार): यह रविवार है, इसलिए सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
20 अक्टूबर (दिवाली): इस दिन अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इटानगर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे। जबकि बेलापुर, भुवनेश्वर, इम्फाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, श्रीनगर में बैंक खुले रहेंगे।
21 अक्टूबर (दिवाली अमावस्या/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा): इस दिन बेलापुर, भोपाल, भुबनेश्वर, गंगटोक, इम्फाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, श्रीनगर वहीं बाकी सभी शहरों में बैंक खुले रहेंगे।
22 अक्टूबर (गोवर्धन पूजा, गुजराती नववर्ष): अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपूर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर में बैंक बंद रहेंगे। बाकी अन्य सभी शहरों में बैंक खुले रहेंगे।
23 अक्टूबर (भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती): अहमदाबाद, गंगटोक, इम्फाल, कानपूर, कोलकाता, लखनऊ, शिमला में बैंक बंद रहेंगे। बाकी सभी शहरों में बैंक खुले रहेंगे।
छठ के लिए इन शहरों में बैंक बंद
सोमवार, 27 अक्टूबर 2025 को छठ पूजा की शाम की अर्घ्य होगी। आरबीआई हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक इस दिन कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।इसके अलावा 28 अक्टूबर को पटना और रांची में छठ के लिए बैंक बंद रहेंगे।
बैंक की छुट्टी में कोई जरूरी काम हो तो क्या करें?
त्योहारों या खास मौकों पर देशभर में बैंकों की छुट्टियां होती हैं। लेकिन ये छुट्टियां हर जगह एक जैसी नहीं होतीं, कुछ शहरों में बैंक बंद रहते हैं, तो कुछ में खुले रहते हैं। ऐसे में अगर आपको चेक जमा करना है या किसी ब्रांच में जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है, तो छुट्टी के दिन ये काम नहीं हो पाएंगे।
ऑनलाइन बैंकिंग चालू रहेगी
बैंक हॉलिडे के दिन घबराने की जरूरत नहीं है। बैंक की छुट्टी का मतलब ये नहीं कि आपकी सारी बैंकिंग रुक जाएगी। आजकल ज्यादातर काम आप मोबाइल या इंटरनेट बैंकिंग से घर बैठे कर सकते हैं। IMPS, NEFT, RTGS जैसी ऑनलाइन सेवाएं चालू रहती हैं। UPI से पेमेंट, ट्रांसफर और बिल पेमेंट जैसे काम बिना रुकावट होते रहते हैं। ATM से पैसे निकालना, बैलेंस चेक करना या मिनी स्टेटमेंट लेना भी संभव होता है।