Bank holiday today: आज महीने का तीसरा शनिवार, चेक करें आज बैंक बंद हैं या खुले?

Bank holiday today: आज फरवरी का तीसरा शनिवार है और कई लोगों के मन में सवाल है कि बैंक खुले रहेंगे या नहीं। नियम के तहत हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि बाकी शनिवार सामान्य कार्यदिवस माने जाते हैं।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड21 Feb 2026, 07:19 AM IST
आज 21 फरवरी 2026 को बैंक बंद हैं या खुले?
आज 21 फरवरी 2026 को बैंक बंद हैं या खुले?

Bank holiday today: अक्सर ऐसा होता है कि जरूरी काम के लिए हम बैंक जाने की तैयारी कर लेते हैं, लेकिन वहां पहुंचकर पता चलता है कि आज छुट्टी है। खासकर नौकरीपेशा लोग हफ्ते भर की भागदौड़ के बाद शनिवार को ही बैंक का काम निपटाने का प्लान बनाते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा कन्फ्यूजन यही रहता है कि क्या आज बैंक खुले हैं या बंद।

आज 21 फरवरी को बैंक खुले हैं या बंद?

आज शनिवार, 21 फरवरी 2026 है और यह फरवरी महीने का तीसरा शनिवार है। नियम के मुताबिक बैंकों में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है। जबकि पहला, तीसरा और पांचवां शनिवार कामकाजी दिन होता है, जब तक किसी खास त्योहार या स्थानीय अवकाश का ऐलान न हो।

भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक छुट्टियों की सूची के अनुसार आज दूसरा या चौथा शनिवार नहीं है। इसलिए साफ है कि आज देशभर में बैंक शाखाएं सामान्य रूप से खुली हैं। ग्राहक अपने जरूरी काम जैसे नकद जमा-निकासी, चेक क्लियरेंस या अन्य ब्रांच संबंधी काम निपटा सकते हैं।

ऑनलाइन बैंकिंग चालू रहेगी या नहीं?

बैंक की छुट्टियों को लेकर कई बार भ्रम हो जाता है, लेकिन एक बात तय है, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं कभी बंद नहीं होतीं। चाहे शाखा बंद हो या खुली, एटीएम, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध रहती हैं। ऐसे में ग्राहक आराम से एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं, यूपीआई से भुगतान कर सकते हैं और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। यानी रोजमर्रा के डिजिटल लेनदेन पर छुट्टी का कोई असर नहीं पड़ता।

कैसे तय होती है बैंक की छुट्टियां

भारतीय रिजर्व बैंक हर साल की शुरुआत में बैंक छुट्टियों की आधिकारिक सूची जारी करता है। इस लिस्ट में राष्ट्रीय अवकाश, क्षेत्रीय त्योहार, सभी रविवार और हर महीने के दूसरे व चौथे शनिवार शामिल होते हैं।

RBI छुट्टियों को तीन अलग श्रेणियों में बांटता है-नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत अवकाश, आरटीजीएस (RTGS) अवकाश और बैंक खातों के समापन से जुड़े अवकाश। राज्यों के अनुसार कुछ छुट्टियां अलग भी हो सकती हैं, इसलिए बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की जानकारी देखना समझदारी है।

कब-कब रहता है बैंक हॉलिडे?

देशभर में बैंक हर रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय और धार्मिक त्योहारों पर भी अवकाश होता है। अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों के कारण छुट्टी का दिन बदल सकता है। इसलिए अगर आपका कोई जरूरी काम है, तो पहले छुट्टियों की सूची जरूर जांच लें। इससे समय की बचत होगी और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकेगा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीBank holiday today: आज महीने का तीसरा शनिवार, चेक करें आज बैंक बंद हैं या खुले?
More