गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार, 5 नवंबर को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में जिन लोगों की बैंक से जुड़े काम बाकी हैं या जिन्हें शाखा में जाकर कोई जरूरी लेन-देन करना है, उनके लिए यह जानना जरूरी है कि किन राज्यों में छुट्टी रहेगी।
5 नवंबर को किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, 5 नवंबर को निम्नलिखित राज्यों में बैंक बंद रहेंगे:
नवंबर में आने वाली अगली बैंक छुट्टियां
- 6 नवंबर: बिहार और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे (नॉंगक्रेम डांस फेस्टिवल और बिहार विधानसभा आम चुनाव के कारण)।
- 7 नवंबर: मेघालय में वांगला फेस्टिवल की छुट्टी रहेगी।
- 8 नवंबर: कर्नाटक में कनकदास जयंती पर बैंक बंद रहेंगे।
डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी
हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और एटीएम के जरिए अपने ज्यादातर काम आसानी से कर सकते हैं। आप पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, बिल भर सकते हैं और बैलेंस चेक कर सकते हैं।
लेकिन ब्रांच से जुड़े काम, जैसे:
इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि अगर कोई जरूरी बैंक का काम है, तो छुट्टी से पहले पूरा कर लें और बाकी लेन-देन के लिए डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करें।