Bank Holiday: आज नवंबर महीने का पांचवां शनिवार है। ऐसे में लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या आज 29 नवंबर 2025 को बैंक खुले रहेंगे या नहीं। अच्छी खबर यह है कि आज बैंक पूरी तरह खुले हैं, क्योंकि यह महीने का पांचवां शनिवार है। RBI के हॉलिडे कैलेंडर के हिसाब से पहला, तीसरा और पांचवा शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, जबकि दूसरा और चौथा शनिवार, पूरी तरह पब्लिक हॉलिडे माना जाता है।
इस महीने कब-कब बैंक बंद थे?
वीकेंड्स को छोड़कर नवंबर में बैंक पांच दिन बंद रहे। कुछ अहम तारीखें- 1 नवंबर: कर्नाटक में कन्नड़ राज्योत्सव, देहरादून में Igas-Bagwal की वजह से छुट्टी। 5 नवंबर: देश भर के कई शहरों में गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, रहस्य पूर्णिमा के चलते बैंक बंद। 6 नवंबर: शिलॉन्ग में नोंगक्रेम डांस फेस्टिवल। 7 नवंबर: शिलॉन्ग में वंगला फेस्टिवल। 8 नवंबर: बेंगलुरु में कनकदास जयंती के चलते बैंक बंद थे।
इन राज्यों में दो दिन बंद रहेंगे बैंक
अब अगर आप सोच रहे हैं कि अगला बैंक हॉलिडे कब पड़ेगा, तो जवाब है- कल, यानी 30 नवंबर (रविवार)। रविवार को पूरे देश में बैंक बंद रहते हैं। हालांकि, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में स्टेट इनॉगरेशन डे और इंडिजेनस फेथ डे की वजह से यहां बैंक लगातार दो दिन बंद रहेंगे।
चालू रहेगी ऑनलाइन सेवाएं
ये भी जान लें कि बैंक बंद होने का मतलब ये नहीं कि आपका काम रुक जाएगा। आजकल नेट बैंकिंग, UPI, मोबाइल बैंकिंग, ATM सर्विस हर जगह चालू रहती है। मतलब, बैंक ब्रांच बंद होने के बवजूद भी पैसों का लेनदेन चालू रहेगा। पैसे भेजना, बिल भरना, अकाउंट बैलेंस चेक करना सब ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए आराम से किया जा सकता है।
किस आधार पर तय होती हैं बैंक छुट्टियां?
RBI अलग-अलग राज्यों के त्योहारों, क्षेत्रीय कार्यक्रमों और सरकारी छुट्टियों के आधार पर बैंक हॉलिडे तय करता है। इसलिए कई बार ऐसा होता है कि एक राज्य में बैंक बंद हों और बाकी राज्यों में खुले रहें।