Bank Holiday 14th April 2026: आज अंबेडकर जयंती पर इन शहरों में नहीं खुलेंगे बैंक, देखें अपने शहर का हाल

Bank Holiday on 14th April 2026: आज अंबेडकर जयंती के अवसर पर देश के कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।  

Shivam Shukla
अपडेटेड14 Apr 2026, 06:54 AM IST
Bank Holiday 14th April 2026: आज अंबेडकर जयंती पर इन शहरों में नहीं खुलेंगे बैंक
Bank Holiday 14th April 2026: आज अंबेडकर जयंती पर इन शहरों में नहीं खुलेंगे बैंक

Bank Holiday on 14th April 2026: आज पूरे देश में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। ऐसे में सरकारी से लेकर प्राइवेट तक सभी स्कूलों, कॉलेजो और दफ्तरों में सार्वजनिक अवकाश है। अगर आज के दिन आप भी किसी जरूरी काम से बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो अपनी योजना में बदलाव कर लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार, आज देश के ज्यादातर हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। अंबेडकर जयंती और बैसाखी जैसे कई बड़े त्योहारों के एक साथ होने की वजह से बैंकिंग कामकाज पूरी तरह ठप रहेगा।

आज पड़ रहे कई त्योहार

एक तरफ पूरा देश संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती मना रहा है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्रीय नववर्ष और फसल उत्सवों की रौनक भी देखने को मिल रही है। इसी के मद्देनजर भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी अवकाश सूची में आज के दिन को शामिल किया है। आज महा विषुव संक्रांति, बीजू और बुइसु उत्सव के साथ-साथ तमिल नव वर्ष, बोहाग बिहू, चीराओबा और बैसाखी जैसे महत्वपूर्ण अवसर हैं। इन त्योहारों की वजह से अलग-अलग राज्यों के स्थानीय नियमों के अनुसार बैंक बंद रखे गए हैं।

यह भी पढ़ें | MP Board Result 2026: जानें किस दिन जारी होगा एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट

इन शहरों में आज बंद रहेंगे बैंक

बता दें कि आज अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इम्फाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रांची, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा जैसे बड़े शहरों में बैंक बंद रहेंगे। आम लोगों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले स्थानीय छुट्टी के बारे में पता कर लें।

यह भी पढ़ें | नोएडा हिंसा के बाद CM योगी का एक्शन, अब खाते में आएगा पैसा और EPF गारंटी

इस हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक

गौरतलब है कि अप्रैल 2026 के में कुल 16 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा, जिसमें साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं। अगर इस हफ्ते की बात करें, तो कल यानी 15 अप्रैल को भी पोहेला बोइशाख, विशु और हिमाचल दिवस के कारण लखनऊ, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई सहित कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 16 अप्रैल को भी कुछ राज्यों में बोहाग बिहू की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा, 19 अप्रैल को रविवार होने के कारण देश भर के बैंक बंद रहेंगे।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीBank Holiday 14th April 2026: आज अंबेडकर जयंती पर इन शहरों में नहीं खुलेंगे बैंक, देखें अपने शहर का हाल
More