Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार को बैंक बंद हैं? घर से निकलने से पहले देख लें 26 जनवरी तक की छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday Today: 24 जनवरी को इस महीने का आखिरी चौथा शनिवार पड़ रहा है। ऐसे में देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों में छुट्टी रहेगी।

Shivam Shukla
अपडेटेड24 Jan 2026, 07:31 AM IST
क्या आज बैंकों में रहेगी छुट्टी?
क्या आज बैंकों में रहेगी छुट्टी?

Bank Holiday Today: जनवरी महीने अपने आखिरी चरण में चल रहा है। लेकिन इस दौरान बैंकों में कई सार्वजनिक छुट्टियां पड़ रही हैं, जो आम आदमी को सीधे तौर पर प्रभावित कर सकती है। अगर आप भी आज यानी शनिवार, 24 जनवरी को बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों के बारे में जरूर जान लीजिए। दरअसल, देश में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को सार्वजनिक अवकाश रहता है। वहीं, 24 जनवरी को इस महीने का आखिरी चौथा शनिवार पड़ रहा है। ऐसे में देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों में छुट्टी रहेगी। लेकिन बात सिर्फ आज की नहीं है, बल्कि कई राज्यों में यह एक लॉन्ग वीकेंड हो रहा है, जिससे नकद निकासी से लेकर चेक क्लियरेंस जैसे कई काम अटक सकते हैं।

4 दिन का लॉन्ग वीकेंड

इस बार जनवरी महीने का आखिरी सप्ताह में कई सार्वजनिक अवकाश की वजह से बैंकों का शटर गिरा रहेगा। कुछ राज्यों में तो बीते कल यानी शुक्रवार, 23 जनवरी से ही बैंक बंद हो चुका है। ओडिशा, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती और सरस्वती पूजा के मौके पर शुक्रवार को भी बैंक बंद थे। वहीं, आज 24 जनवरी को चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंक छुट्टी है। इसके बाद कल 25 जनवरी को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी है, जबकि सोमवार, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे भारत में राष्ट्रीय अवकाश रहेगा। यानी देश के एक बड़े राज्यो में अब बैंक सीधे मंगलवार, 27 जनवरी को खुलेंगे।

यह भी पढ़ें | Wather Update: आज कैसा रहेगा मौसम? कहीं बर्फबारी तो कहीं ओले

जनवरी में छुट्टियों की भरमार

बता दें कि साल 2026 की शुरुआत बैंकिंग सेक्टर के लिए छुट्टियों के साथ हुई थी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक, जनवरी का पूरा महीने त्योहारों और क्षेत्रीय अवकाशों से भरा रहा है। महीने के शुरुआती दिनों में नए साल के जश्न की वजह से तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी राज्यों में बैंक बंद रहे। इसके बाद 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश में हजरत अली के जन्मदिन पर छुट्टी रही। दक्षिण भारत के राज्यों, विशेषकर तमिलनाडु में पोंगल, तिरुवल्लुवर दिवस और उझावर थिरुनल के कारण 15 से 17 जनवरी के बीच लगातार बैंक बंद रहे।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीBank Holiday Today: क्या आज शनिवार को बैंक बंद हैं? घर से निकलने से पहले देख लें 26 जनवरी तक की छुट्टियों की लिस्ट
More
बिजनेस न्यूज़मनीBank Holiday Today: क्या आज शनिवार को बैंक बंद हैं? घर से निकलने से पहले देख लें 26 जनवरी तक की छुट्टियों की लिस्ट