Bank Holiday: आज चौथे शनिवार को बैंक बंद हैं या खुले? ब्रांच जाने से पहले देखें हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday: आज दिसंबर का चौथा शनिवार है, ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या आज बैंक खुले हैं या बंद। आइए जानते हैं आज का बैंकिंग स्टेटस।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड27 Dec 2025, 08:00 AM IST
आज बैंक बंद हैं या खुले?
आज बैंक बंद हैं या खुले?

Bank Holiday: अगर आप आज बैंक जाने की सोच रहे थे, तो रुक जाइए। आज शनिवार, 27 दिसंबर को देशभर में बैंक बंद हैं। दरअसल, आज महीने का चौथा शनिवार है और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। इस वजह से आज सरकारी और प्राइवेट, दोनों बैंक्स में आज काम बंद रहेगा।

कब-कब रहते हैं बैंक बंद

RBI के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा हर रविवार को भी बैंकिंग कामकाज नहीं होता। लेकिन पहले, तीसरे और पांचवे शनिवार को बैंक खुले रहते हैं।

बैंक हॉलिडे राज्यों के हिसाब से भी बदलते हैं। जैसे कोलकाता में दुर्गा पूजा पर बैंक बंद रहते हैं, लेकिन दिल्ली में खुले रहते हैं। वहीं राष्ट्रीय छुट्टियों जैसे स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर पूरे देश में बैंक बंद रहते हैं।

Budget 2026: कर्ज कम करने और टैक्स चोरी रोकने के लिए CII ने दिया फॉर्मूला, सरकार को सौंपी 4 सूत्रीय रणनीति

अगला बैंक हॉलिडे कब?

अगला बैंक हॉलिडे रविवार, 28 दिसंबर को होगा। इसके बाद 30 दिसंबर को मेघालय में U Kiang Nangbah की पुण्यतिथि पर बैंक बंद रहेंगे। 31 दिसंबर को मणिपुर और मिजोरम में न्यू ईयर ईव और इमोइनु इराटपा के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। दिसंबर 2025 में कुल 14 बैंक हॉलिडे रहे, जिनमें 25 दिसंबर को क्रिसमस भी शामिल है।

LIC का नया 'बीमा कवच' प्लान लॉन्च: उम्र और जिम्मेदारी के साथ बढ़ेगी आपकी सुरक्षा, 100 साल तक मिलेगा कवर

किन सेवाओं पर पड़ेगा असर?

बैंक बंद होने की वजह से आज चेक से जुड़ा कोई काम नहीं होगा। ब्रांच से कैश निकालना या जमा करना संभव नहीं होगा, ड्राफ्ट, पासबुक अपडेट जैसे काम नहीं हो पाएंगे। हालांकि राहत की बात ये है कि ATM, UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीBank Holiday: आज चौथे शनिवार को बैंक बंद हैं या खुले? ब्रांच जाने से पहले देखें हॉलिडे लिस्ट
More
बिजनेस न्यूज़मनीBank Holiday: आज चौथे शनिवार को बैंक बंद हैं या खुले? ब्रांच जाने से पहले देखें हॉलिडे लिस्ट