Bank Holiday today on 14 February 2026: अगर आप आज बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो जरा तारीख देख लीजिए। आज 14 फरवरी को महीने का दूसरा शनिवार है। ऐसे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, आज देशभर में बैंक बंद रहेंगे। RBI हर साल की शुरुआत में छुट्टियों का कैलेंडर जारी करता है, जिसमें राष्ट्रीय छुट्टियां, क्षेत्रीय त्योहार, सभी रविवार और हर महीने के दूसरे व चौथे शनिवार शामिल होते हैं।
19 फरवरी: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (महाराष्ट्र)
20 फरवरी: राज्य दिवस/स्टेटहुड डे (मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश)
इस साल महाशिवरात्रि 15 फरवरी को है, जो रविवार पड़ रहा है, इसलिए इसके लिए अलग से अतिरिक्त बैंक छुट्टी नहीं होगी।
तीन तरह की छुट्टियां घोषित करता है RBI
केंद्रीय बैंक, बैंक अवकाश को तीन श्रेणियों में घोषित करता है ,पहला, नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत छुट्टियां, दूसरा, रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) छुट्टियां और तीसरा, खातों के समापन से जुड़ी छुट्टियां। इनमें राष्ट्रीय अवकाश, क्षेत्रीय त्योहार, रविवार और महीने के दूसरे-चौथे शनिवार शामिल होते हैं।
ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू
भले ही बैंक शाखाएं बंद रहें, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। ग्राहक ATM, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI के जरिए लेनदेन कर सकेंगे। हालांकि, चेक क्लियरेंस या शाखा से जुड़े कुछ कामों में देरी हो सकती है, इसलिए जरूरी लेनदेन पहले ही निपटा लेना बेहतर रहेगा।
फरवरी में कई दिन बैंक बंद रहेंगे। अगर आपको कोई जरूरी ट्रांजैक्शन करना है तो पहले से तैयारी कर लें। डिजिटल बैंकिंग सेवाएं आपकी मदद करेंगी, लेकिन शाखा से जुड़े काम छुट्टियों के बाद ही पूरे होंगे।