Bank Holiday: आजकल लोग ज्यादातर काम ऑनलाइन करते हैं, लेकिन बैंकिंग से जुड़े कुछ काम ऐसे होते हैं, जिनके लिए लोगों को ब्रांच जाना जरूरी लगता है। ऐसे में ये जानना बहुत जरूरी है कि आज बैंक बंद हैं या खुले।
आज है चौथा शनिवार इसलिए बैंक रहेंगे
आज 22 नवंबर यानी महीने का चौथा शनिवार है। RBI के नियमों के मुताबिक, देशभर में सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक हर दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसलिए बैंक शाखाओं में जाकर काम करना आज मुमकिन नहीं है। इसके अलावा, भारत में अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों और क्षेत्रीय मौकों पर भी बैंक बंद रहते हैं। लेकिन आज का अवकाश सिर्फ RBI के तय शेड्यूल के तहत है।
अपकमिंग बैंक हॉलिडे
नवंबर में अब कोई बड़ा त्योहार या RBI-मैंडेटेड छुट्टी नहीं बची है। बस एक आखिरी संडे हॉलिडे बचेगा, इसके बाद महीने में कोई बैंक बंद नहीं होगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि 29 नवंबर वाला शनिवार पांचवां शनिवार है, जिसका मतलब उस दिन बैंक खुलेंगे और सामान्य कामकाज होगा।
अगला बड़ा बैंक हॉलिडे 1 दिसंबर को पड़ेगा। उस दिन इटानगर और कोहिमा जैसे इलाकों में स्टेट इनॉगरेशन डे और इंडिजेनस फेथ डे की वजह से बैंक बंद रहेंगे। बाकी राज्यों में उस दिन बैंकिंग सामान्य रहेगी।
नवंबर महीने में बैंक कुल 5 दिनों (वीकेंड छोड़कर) बंद थे, जिनमें गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, खासी फेस्टिवल, वंगला फेस्टिवल, कनकदास जयंती, कन्नड़ राज्योत्सव और नोंगक्रेम डांस शामिल थे।
बैंक बंद हैं… तो क्या-क्या काम कर सकते हैं?
अगर बैंक शाखाएं बंद हैं, तो भी आपके रोजमर्रा के पैसे से जुड़े काम रुकते नहीं हैं। ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग, UPI, नेट बैंकिंग, ऐप पेमेंट सब कुछ सामान्य चलता है, जब तक बैंक खुद किसी तकनीकी कारण से सूचना न दे। ATM से कैश निकालना भी हमेशा की तरह उपलब्ध रहता है।
कुल मिलाकर, बैंक आज बंद हैं, लेकिन ज्यादातर डिजिटल सुविधाएं चालू हैं। इसलिए अगर आपको पैसों से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो ऐप, UPI या नेट बैंकिंग आपके लिए काफी रहेगा। शाखा से जुड़े काम अब सोमवार को ही निपट पाएंगे।