Bank Holiday Tomorrow: जनवरी के आखिरी हफ्ते में बैंक छुट्टियों का ऐसा कॉम्बिनेशन बन रहा है कि बिना चेक किए निकले, तो सीधे बंद शटर से सामना हो सकता है। खासकर 24 जनवरी (शनिवार) को लेकर लोगों में काफी कन्फ्यूजन है। चलिए, जानते हैं कि कल बैंक बंद हैं या खुले।
कल चौथे शनिवार पर क्या है बैंक स्टेटस?
24 जनवरी शनिवार का दिन है और यही वजह है कि कई लोगों को बैंक हॉलिडे को लेकर कन्फ्यूजन है। तो बता दें, जनवरी का यह चौथा शनिवार है और आरबीआई के नियम के मुताबिक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को देशभर में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहते हैं। इसलिए कल 24 जनवरी को पूरे भारत में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
कैसे तय होती हैं छुट्टियां?
भारत में बैंक छुट्टियों की लिस्ट रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी की जाती है। इस लिस्ट में नेशनल हॉलिडे, राज्य-विशेष त्योहार, रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार शामिल होते हैं। यही वजह है कि बैंक जाने से पहले अपने शहर और तारीख के हिसाब से छुट्टी चेक करना बेहद जरूरी हो जाता है।
तीन दिन बाद खुलेंगे बैंक
इस बार बैंक ग्राहकों के लिए परेशानी थोड़ी ज्यादा हो सकती है। 24 जनवरी को चौथा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 25 जनवरी को रविवार है, यानी पहले से छुट्टी। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कारण देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक नहीं खुलेंगे। मतलब 24, 25 और 26 जनवरी, तीनों दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। अगर कोई जरूरी काम अटका हुआ है, तो अब सीधे 27 जनवरी को ही बैंक जाकर निपटाया जा सकेगा।
चालू रहेगी डिजिटल सेवाएं
हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन डिजिटल बैंकिंग से जुड़ी सुविधाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी। नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI से पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं। ATM से कैश निकाला जा सकता है। ध्यान रखें, चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट बनवाना, पासबुक अपडेट या कोई भी दस्तावेजी काम इन छुट्टियों के दौरान नहीं होगा।
अगर आपको चेक जमा करना है, कैश से जुड़ा बड़ा काम है या बैंक से कोई जरूरी कागज बनवाना है, तो बेहतर होगा कि छुट्टियों से पहले ही तैयारी कर लें। अचानक बंद बैंक मिलने से न सिर्फ समय बर्बाद होता है, बल्कि कई बार काम कई दिन तक अटक जाता है।