Bank Holidays Next Week: अगर आप 15-21 जून के बीच बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो उससे पहले अगले सप्ताह की छुट्टियों का कैलेंडर चेक कर लें। दरअसल RBI हर राज्य में उनके त्योहारों के अनुसार बैंकों की छुट्टी देता है। इसलिए बैंक जाने से पहले अगले सप्ताह की छुट्टियों का कैलेंडर जरूर चेक करें। ऐसा करने से आपका वक्त और प्लान, दोनों ही खराब नहीं होंगे।
15 से 21 जून के बीच कितने दिन बैंक रहेंगे बंद
RBI की छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार 15 से 21 जून तक ज्यादातर बैंक खुलें रहेंगे। बस 15 जून को मिजोरम की राजधानी आइजोल में यंग मिजो एसोसिएशन डे है। इसलिए वहां पर बैंक बंद रहेंगे।
इसके अलावा भुवनेश्वर में राजा संक्रांति के लिए लिए कल बैंकों को बंद रखा जाएगा। बाकी अन्य जगहों पर बैंक में रोजाना की तरह काम होगा। इसके बाद सीधे 21 जून को रविवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में इस सप्ताह अगर आपका कोई काम पेंडिंग हैं, तो आप आसानी से उसे पूरा कर सकते हैं।
अगर बैंक बंद हैं, तो क्या करें?
अगर आपके राज्य में बैंक बंद भी हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। डिजिटल बैंक की सेवाएं हर दिन जारी रहती है। इसके अलावा अगर आपको किसी को पैसे भेजने हैं, तो आप यूपीआई की मदद से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। वहीं अगर आपके पास कैश है और उसे बैंक अकाउंट में जमा करना है, तो भी आप बैकों के बाहर लगे डिपॉजिट मशीन से अपना पैसा जमा कर सकते हैं।
अगर आपको कैश की जरूरत है, तो आप कभी भी अपने एटीएम कार्ड की मदद से पैसा निकाल सकत हैं। इसके अलावा अब तक तो बैंक अकाउंट खोलना भी डिजिटल तरीके से काफी आसान हो गया है। ऐसे में बैंक के बंद रहने के बाद भी आप बहुत सारे काम आसानी से निपटा सकते हैं।