फरवरी साल का सबसे छोटा महीना होता है, इसलिए इसमें अन्य महीनों की तुलना में छुट्टियां भी कम होती हैं। इसी वजह से फरवरी में बैंक छुट्टियों की संख्या भी सीमित रहती है। बैंक छुट्टियां राज्य-विशेष या किसी त्योहार पर निर्भर करती हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर महीने राज्यवार बैंक छुट्टियों की सूची जारी करता है। RBI के नियमों के अनुसार, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार तथा सभी रविवार को भी बैंक बंद रहते हैं।
जानिए फरवरी की प्रमुख बैंक छुट्टियां
फरवरी 2026 में लॉसर, छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती और राज्य दिवस/राज्य स्थापना दिवस जैसे अवसरों पर बैंक बंद रहेंगे।
18 फरवरी को बैंक अवकाश
18 फरवरी को सिक्किम में लॉसर पर्व के कारण बैंक बंद रहेंगे। लॉसर, जिसे तिब्बती नववर्ष भी कहा जाता है, सिक्किम में बड़े उत्साह और सांस्कृतिक रंग-बिरंगे कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है।
19 फरवरी को बैंक अवकाश
19 फरवरी 2026 को महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। यह दिन मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के रूप में मनाया जाता है।
20 फरवरी को बैंक अवकाश
20 फरवरी 2026 को मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में राज्य दिवस (स्टेटहुड डे) के कारण बैंक बंद रहेंगे। इस दिन 1987 में दोनों राज्यों को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था।
यूज करें डिजिटल बैंकिंग सेवाएं
बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग, एसएमएस बैंकिंग और व्हाट्सऐप बैंकिंग जैसी सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं, बशर्ते वे इन सेवाओं के लिए पंजीकृत हों।
डिजिटल बैंकिंग के जरिए खाता बैलेंस और स्टेटमेंट देखना, चेकबुक मंगवाना, बिल भुगतान, मोबाइल रिचार्ज, पैसे ट्रांसफर करना, होटल और यात्रा टिकट बुक करना, खर्च का विवरण देखना और चेक रोकना जैसी सुविधाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहती हैं।