
Bank Locker RBI Rules: घर में कैश और गहने रखना कई बार जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए लोग अपना कीमती सामान बैंक लॉकर में सुरक्षित रखना पसंद करते हैं, लेकिन अगर वहां से भी सामान गायब हो जाए, तो क्या होगा? हाल ही में कानपुर में एसबीआई बैंक के लॉकर से कीमती सामान गायब होने का दावा किया गया है।
महिला का आरोप है कि उसने 2003 में बैंक के लॉकर में गहने और कीमती सामान रखा था लेकिन अब उसने लॉकर खोला, वो पूरी तरह से खाली है। ऐसे में अब सवाल उठता है कि बैंक लॉकर से सामान गायब होता है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा और इसकी भरपाई कौन करेगा? आइए बैंक लॉकर के लिए आरबीआई का क्या नियम जानते हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार, अगर आपके लॉकर में रखा हुआ सामान बैंक की लापरवाही की वजह से गायब होता है, तो इसका जिम्मेदार बैंक होता है। ऐसे मामले में बैंक को ग्राहक को मुआवजा देना पड़ सकता है। ये मुवावजा लॉकर के सालाना किराये के 100 गुना तक हो सकता है। मान लीजिए कि अगर किसी लॉकर का सालाना किराया 5,000 रुपये है, तो बैंक की देनदारी की अधिकतम सीमा 5 लाख रुपये तक हो सकती है।
हालांकि इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि लॉकर में रखा सामान जितने का था, बैंक पूरी रकम आपको देगा। मुआवजे की सीमा और बैंक की जिम्मेदारी RBI के निर्धारित नियमों और घटना की परिस्थितियों पर निर्भर करती है।
अगर लॉकर में चोरी बैंक की सुरक्षा व्यवस्था में कमी, कर्मचारियों की धोखाधड़ी या बैंक की लापरवाही के कारण घटना हुई है, तो ग्राहक को मुआवजे का अधिकार मिल सकता है। वहीं, अगर नुकसान ऐसी परिस्थिति में हुआ है जिस पर बैंक का नियंत्रण नहीं था, तो मामला अलग हो सकता है। इसलिए लॉकर में सामान रखने वाले ग्राहक के लिए ये जानना जरूरी है कि बैंक लॉकर को इंश्योरेंस की तरह नहीं समझना चाहिए।
RBI के नियमों में प्राकृतिक आपदा और कुछ दूसरी परिस्थितियों अगर लॉकर के अंदर रखे सामान को नुकसान होता है, तो बैंक की जिम्मेदारी सामान्य चोरी या बैंक की लापरवाही वाले मामले काफी अलग होगी। यानी आप हर मामले में बैंक को हर नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते हैं।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
MoreOops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.