Bank of Baroda: बदल गई बैंक ऑफ बड़ौदा की वेबसाइट, जानिए नया एड्रेस

Bank of Baroda New Domain: बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट के एड्रेस में बदलाव हो गया है। अब www.bankofbaroda.in से https://bankofbaroda.bank.in कर दिया गया है। यह बदलाव रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइंस के तहत किया गया है। इसका मकसद डिजिटल बैंकिंग को भरोसेमंद और सुरक्षित बनाना है।

Jitendra Singh
अपडेटेड17 Sep 2025, 08:07 PM IST
Bank of Baroda New Domain: बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपना नया डोमेन लॉन्च कर दिया है।
Bank of Baroda New Domain: बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपना नया डोमेन लॉन्च कर दिया है।

Bank of Baroda New Domain: अगर आपका अकाउंट बैंक ऑफ बड़ौदा में है तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने बड़ा बदलाव किया है। बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट में बदलाव कर दिया है। ऐसे में अगर आप ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो इस बारे में जानकारी रखना बेहद जरूरी है। बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट का एड्रेस बदलकर https://bankofbaroda.bank.in कर दिया गया है। यह बदलाव भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की गाइडलाइन्स के तहत किया गया है, ताकि डिजिटल बैंकिंग को और ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बनाया जा सके।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक आधिकारिक बयान जारी कर रहा है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 22 अप्रैल, 2025 को एक सर्कुल भेजा था। इस सर्कुलर में भारतीय बैंकों के लिए विशेष '.bank.in' इंटरनेट डोमेन लॉन्च करने के लिए कहा गया है। ऐसे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइंस को फॉलो करते हुए बैंक ने डोमेन में बदलाव कर दिया है।

यह भी पढ़ें | कारीगरों के लिए बेहद खास स्कीम, काम सीखो और मिलेंगे पैसे

जानिए बैंक ऑफ बड़ौदा की नई वेबसाइट का नाम

रिपोर्ट के मुताबिक, अब बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी वेबसाइट का नाम www.bankofbaroda.in से https://bankofbaroda.bank.in कर दिया है। डोमेन बदलने का मकसद साइबर सुरक्षा से जुड़े खतरे कम करना, फिशिंग (phishing) जैसे धोखाधड़ी के मामलों पर रोक लगाना और ग्राहकों का भरोसा बढ़ाना है। बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सभी बैंकों को अपनी नेट बैंकिंग वेबसाइट्स को “.bank.in” डोमेन पर शिफ्ट करने के लिए 31 अक्टूबर 2025 तक का समय दिया है।

ग्राहकों को दी जानी है बदलाव की जानकारी

फाइनेंशियल एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक, आरबीआई की इस गाइडलाइन को मानते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी पुरानी वेबसाइट www.bankofbaroda.in को अब नए और ज्यादा सुरक्षित डोमेन पर शिफ्ट कर दिया है।

यह भी पढ़ें | किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद कैसे करें बंद उनका आधार कार्ड? जानिए पूरी डिटेल

इस बदलाव के बाद ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे बैंक ऑफ बड़ौदा से जुड़ी किसी भी सर्विस या जानकारी के लिए सिर्फ नए एड्रेस https://bankofbaroda.bank.in का ही इस्तेमाल करें। बैंक के सभी ब्रांच और ऑफिसों को भी यह निर्देश दिया गया है कि वे ग्राहकों को इस बदलाव की जानकारी दें और उन्हें नए डोमेन के इस्तेमाल के लिए गाइड करें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीBank of Baroda: बदल गई बैंक ऑफ बड़ौदा की वेबसाइट, जानिए नया एड्रेस
More
बिजनेस न्यूज़मनीBank of Baroda: बदल गई बैंक ऑफ बड़ौदा की वेबसाइट, जानिए नया एड्रेस