Home Loan Offer: बैंक ऑफ महाराष्ट्र का बड़ा दांव, 7% ब्याज पर मिलेगा होम लोन; प्रोसेसिंग फीस खत्म

Home Loan Offer: घर खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने बड़ा ऑफर लॉन्च किया है। बैंक ने सीमित अवधि के 'मानसून धमाका' अभियान के तहत होम लोन की शुरुआती ब्याज दर 7% कर दी है। इसके साथ ही प्रोसेसिंग फीस और डॉक्यूमेंटेशन चार्ज पूरी तरह माफ कर दिए गए हैं।

Jitendra Singh
अपडेटेड3 Aug 2026, 12:23 PM IST
Add Mint as a preferred source on Google
Home Loan Offer: बैंक ने मानसून धमाका ऑफर लॉन्च किया है।
Home Loan Offer: बैंक ने मानसून धमाका ऑफर लॉन्च किया है।

Home Loan Offer: देश में होम लोन बाजार में प्रतिस्पर्धा तेज होती जा रही है। इसी बीच सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। बैंक ने सीमित अवधि के मानसून धमाका (Monsoon Dhamaka) ऑफर लॉन्च किया है। इसके तहत होम लोन की शुरुआती ब्याज दर 7.10% से घटाकर 7% कर दी गई है।

इतना ही नहीं, बैंक ने प्रोसेसिंग फीस और डॉक्यूमेंटेशन चार्ज भी पूरी तरह माफ करने का ऐलान किया है। बैंक का मानना है कि इस कदम से घर खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों की शुरुआती लागत कम होगी और होम लोन की मांग को भी बढ़ावा मिलेगा।

क्या है बैंक का नया ऑफर?

बैंक ऑफ महाराष्ट्र के अनुसार, मानसून धमाका अभियान सीमित अवधि के लिए शुरू किया गया है। इसके तहत पात्र ग्राहकों को 7% की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन मिलेगा। साथ ही आवेदन के समय लगने वाली प्रोसेसिंग फीस और डॉक्यूमेंटेशन शुल्क पूरी तरह माफ रहेगा। इससे ग्राहकों को लोन लेने की शुरुआती लागत में सीधा फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें | मेरी ₹60,000 सैलरी है, कितने लाख का घर खरीदना चाहिए? जानिए एक्सपर्ट की राय

कार लोन भी हुआ सस्ता

बैंक ने केवल होम लोन ही नहीं, बल्कि कार लोन पर भी राहत दी है। बैंक ने कार लोन की शुरुआती ब्याज दर 7.45% कर दी है और इस श्रेणी में भी प्रोसेसिंग और डॉक्यूमेंटेशन शुल्क माफ कर दिया गया है। इससे त्योहारी सीजन से पहले रिटेल लोन सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और तेज होने की संभावना है।

किसे मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?

यह ऑफर खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए अहम माना जा रहा है जो नया घर खरीदने या होम लोन ट्रांसफर कराने की योजना बना रहे हैं। ब्याज दर में कमी और प्रोसेसिंग फीस की छूट से ग्राहकों का शुरुआती खर्च घटेगा। हालांकि अंतिम ब्याज दर आवेदक की क्रेडिट प्रोफाइल, पात्रता और बैंक के नियमों के आधार पर तय होगी।

यह भी पढ़ें | पर्सनल लोन हो गया रिजेक्ट? ऐसे करें दोबारा अप्लाई

बैंकिंग सेक्टर में बढ़ी प्रतिस्पर्धा

हाल के महीनों में कई सरकारी और निजी बैंक रिटेल लोन पोर्टफोलियो बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। ऐसे में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह कदम होम लोन बाजार में प्रतिस्पर्धा को और तेज कर सकता है। कम ब्याज दर और शुल्क में छूट के जरिए बैंक नए ग्राहकों को जोड़ने के साथ अपने रिटेल लोन बुक का विस्तार करना चाहता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीHome Loan Offer: बैंक ऑफ महाराष्ट्र का बड़ा दांव, 7% ब्याज पर मिलेगा होम लोन; प्रोसेसिंग फीस खत्म
More