Bank Seized Cars: कम दाम पर मिल जाएगी कार या बाइक, ये है सरल उपाय

Bank Seized Cars: अगर आप सस्ती कार या बाइक की तलाश में है तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। कई लोग हैं जो अपनी कार की किस्त नहीं भर पाते हैं। ऐसे में बैंक जब्त करते नीलामी कर देते है। इस नीलामी से आप सस्ते में वाहन खरीद सकते हैं। आइये जानते हैं नीलामी में कैसे शामिल हों।

Jitendra Singh
अपडेटेड26 Nov 2025, 07:31 PM IST
Bank Seized Cars: नीलामी में ऑनलाइन तरीके से शामिल हो सकते हैं।
Bank Seized Cars: नीलामी में ऑनलाइन तरीके से शामिल हो सकते हैं। (Livemint)

Bank Seized Cars: ​बढ़ती महंगाई के दौर में सस्ती और भरोसेमंद कार खरीदना हर किसी की इच्छा होती है। ऐसे में अब बहुत से लोग एक कम चर्चित लेकिन तेजी से पॉपुलर हो रहे रास्ते की तरफ मुड़ रहे हैं। यह रास्ता बैंकों की ओर से जब्त की गाड़ियों की नीलामी का है। इस नीलामी में कारें और बाइक्स अक्सर मार्केट वैल्यू से काफी सस्ते, कभी-कभी आधे से भी कम दाम पर मिल जाती हैं। अब ज्यादातर बैंक ऑनलाइन नीलामी कर रहे हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, आसान और प्रतिस्पर्धी हो गई है। ऐसे में बैंक द्वारा जब्त की गई गाड़ियों की ऑनलाइन नीलामी आम खरीदारों के लिए बेहतरीन विकल्प बनती जा रही है। ये कारें मार्केट प्राइस से काफी कम कीमत पर उपलब्ध होती हैं।​

दरअसल, जब कोई कर्जदार अपनी गाड़ी की EMI देना बंद कर देता है, तो बैंक या NBFC उस गाड़ी को कब्जे में ले लेते हैं ताकि बकाया लोन वसूल कर सकें। ज्यादातर ऐसी गाड़ियां अच्छी हालत में होती हैं क्योंकि EMI बंद होने तक मालिक उनका अच्छे से रख-रखाव करता रहता है। जब्त करने के बाद बैंक इन्हें सार्वजनिक नीलामी में बेचते हैं और कोई भी व्यक्ति इसमें हिस्सा ले सकता है।

ऑनलाइन नीलामी है बेहतर विकल्प

​अब कार खरीदने के लिए दलालों या बिचौलियों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे Foreclosureindia, eAuction India आदि पर देशभर से वाहन लिस्ट किए जाते हैं, जिन्हें घर बैठे आसानी से देखा और खरीदा जा सकता है। पूरा प्रोसेस रिकॉर्डेड और पारदर्शी होता है, जिससे धोखाधड़ी की आशंका भी कम हो जाती है।​

यह भी पढ़ें | प्राइवेट नौकरी में रिटायरमेंट के बाद कितनी मिलेगी पेंशन? यहां समझिए पूरा गणित

ऑनलाइन नीलामी के लिए करें रजिस्ट्रेशन

​नीलामी शुरू करने से पहले किसी विश्वसनीय पोर्टल पर रजिस्टर करें। ये वेबसाइटें अलग-अलग बैंकों की नीलामी सूची को एक ही जगह उपलब्ध कराती हैं, जिससे सही विकल्प चुनना आसान हो जाता है।​ ​वेबसाइट पर मॉडल, वर्ष, लोकेशन और कीमत के आधार पर गाड़ियों को फिल्टर किया जा सकता है। नीलामी नोटिस को ध्यान से पढ़ना जरूरी है ताकि रिजर्व प्राइस और वाहन की स्थिति की सही जानकारी मिल सके।​ बोली लगाने के लिए अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (EMD) जमा करना पड़ता है। अगर बोली नहीं जीती तो पूरा EMD वापस मिल जाता है।

यह भी पढ़ें | UPI New Feature: अब आपके अकाउंट से घरवाले कर सकेंगे पेमेंट, जानें पूरी डिटेल

नीलामी के दिन स्मार्ट बोली लगाएं आखिरी मिनटों में बोली बहुत तेज हो जाती है। अपना अधिकतम बजट पहले से तय कर लें और उससे ऊपर न जाएं। इंटरनेट कनेक्शन मजबूत रखें और दूसरों की बिड पर नजर रखें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीBank Seized Cars: कम दाम पर मिल जाएगी कार या बाइक, ये है सरल उपाय
More
बिजनेस न्यूज़मनीBank Seized Cars: कम दाम पर मिल जाएगी कार या बाइक, ये है सरल उपाय