
Bank Strike: अगर आपका बैंक से जुड़ा काम है तो उसे फौरन निपटा लें। वरना महीने के आखिरी में मुश्किल में फंस सकते हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के तहत आने वाली बैंक कर्मचारियों की यूनियनों ने देशभर में हड़ताल करने की चेतावनी दी है। कर्मचारी बैंकों में 5 दिन का कामकाज लागू करने की मांग कर रहे हैं। अगर हड़ताल होती है, तो इसका असर खासतौर पर सरकारी बैंकों के कामकाज पर पड़ेगा। दरअसल, 25 और 26 जनवरी को पहले से ही छुट्टी है, ऐसे में बैंक लगातार तीन दिन तक प्रभावित रह सकते हैं। कर्मचारियों ने हड़ताल 27 जनवरी को करने का ऐलान किया है।
मौजूदा समय में बैंकों को रविवार के अलावा हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी मिलती है। इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, मार्च 2024 में वेतन संशोधन समझौते के दौरान इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और UFBU के बीच बाकी दो शनिवारों को छुट्टी घोषित करने पर सहमति बनी थी। UFBU ने एक बयान में कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार हमारी जायज़ मांग पर कोई जवाब नहीं दे रही है।
इधर यूनियन ने ये भी कहा है कि आम आदमी के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हमने सोमवार से शुक्रवार तक रोजना 40 मिनट ज्यादा काम करने पर सहमति जताई है। UFBU ने यह भी कहा कि पहले से ही RBI, LIC, GIC जैसी संस्थाएं 5 दिन काम कर रही हैं। इसके अलावा फॉरेन एक्सचेंज मार्केट, मनी मार्केट और शेयर बाजार भी शनिवार को बंद रहते हैं। वहीं, केंद्र और राज्य सरकार के दफ्तरों में भी शनिवार को काम नहीं होता है।
अगर 27 जनवरी को बैंकों में हड़ताल होती है तो बैंकों के कामकाज पर लगातार चार दिन तक असर पड़ेगा। बैंक 4 दिन तक बंद रहेंगे। दरअसल 24 जनवरी को चौथा शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे। 25 को रविवार है, इसलिए देशभर के बैंकों में साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस है ऐसे में देशभर के बैंक बंद रहेंगे। 27 जनवरी को हड़ताल होने पर कामकाज ठप रहेगा। ऐसे में हड़ताल होने पर लगातार 4 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। यानी 23 जनवरी के बाद बैंक सीधे 28 जनवरी को खुलेंगे।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.