Bank Strike: 27 जनवरी को बैंकों की हड़ताल, जानिए कौन-कौन से बैंक रहेंगे बंद

Bank Strike: 26 जनवरी के बाद 27 जनवरी को भी कई इलाकों में बैंक बंद रह सकते हैं। 27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों की यूनियनों की इस हड़ताल का ऐलान किया है। ऐसे में बैंक 4 दिन की छुट्टी के बाद 28 जनवरी को खुलने की संभावना जताई जा रही है।

Jitendra Singh
अपडेटेड26 Jan 2026, 01:15 PM IST
Bank Strike: 27 जनवरी को बैंकों में कामकाज प्रभावित हो सकता है।
Bank Strike: 27 जनवरी को बैंकों में कामकाज प्रभावित हो सकता है।

Bank Strike: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है तो सावधान हो जाएं। कहीं ऐसा न हो कि आप बैंक जाएं और वहां ताला लटका मिले। दरअसल, 27 जनवरी 2206 को बैंक कर्मचारियों के यूनियनों ने हड़ताल का ऐलान किया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने हफ्ते में 5 दिन काम की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर यह हड़ताल बुलाई है।

UFBU नौ प्रमुख बैंक यूनियनों का संयुक्त संगठन है। उसने भारतीय बैंक संघ (IBA) के साथ मार्च 2024 में हुए वेतन संशोधन समझौते के तहत सभी शनिवारों को छुट्टी घोषित करने पर सहमति बनने के बावजूद इस फैसले को अभी तक लागू न करने पर विरोध जताया है। मौजूदा समय में बैंक कर्मचारी हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी में रहते हैं। वहीं महीने के दो हफ्ते में 6 दिन काम करना होता है।

हड़ताल में कौन-कौन बैंक होंगे शामिल

बैंक यूनियन के इस ऐलान पर देशभर के सरकारी बैंकों के कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल होंगे। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda), बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India), केनरा बैंक (Canara Bank), इंडियन बैंक समेत देशभर के बैंक शामिल होंगे। जोधपुर में यूनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बैनर तले भारत स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे हड़ताल पर रहेंगे।

यह भी पढ़ें | 1 साल में ही 45% रिटर्न उम्मीद! ये Bank Stocks निवेशकों को कर सकते हैं मालामाल?

अतिरिक्त 40 मिनट काम करने के लिए तैयार हैं कर्मचारी

यूनियन का कहना है कि हफ्ते में 5 दिन काम करने के नियम को लागू करने से बैंक कर्मचारियों के काम के घंटों में कोई कमी नहीं आएगी, क्योंकि कर्मचारी सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन अतिरिक्त 40 मिनट काम करने के लिए तैयार हैं। यह प्रस्ताव सरकार को भेजा गया लेकिन पिछले दो साल से लंबित है। इसी देरी के कारण 27 जनवरी 2026 को हड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें | तीन दिन रहेगी छुट्टी! चेक कर लें कल आपके शहर में बैंक बंद हैं या खुले

UFBU ने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, एलआईसी, स्टॉक एक्सचेंज और सरकारी कार्यालय पहले से ही पांच दिवसीय कार्य सप्ताह का पालन कर रहे हैं, इसलिए बैंकों के लिए हफ्ते में 6 दिन का शेड्यूल जारी रखने का कोई औचित्य नहीं है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीBank Strike: 27 जनवरी को बैंकों की हड़ताल, जानिए कौन-कौन से बैंक रहेंगे बंद
More
बिजनेस न्यूज़मनीBank Strike: 27 जनवरी को बैंकों की हड़ताल, जानिए कौन-कौन से बैंक रहेंगे बंद