8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में क्या 3 से ज्यादा होगा फिटमेंट फैक्टर? बैंक बाजार के CEO ने दिया जवाब

Fitment Factor Hike: देशभर में 8वें वेतन आयोग की चर्चा हो रही है। केंद्रीय कर्मचारी अपनी बढ़ती सैलरी के लिए फिटमेंट फैक्टर की गणना कर रहे हैं, लेकिन विशेषज्ञ का मानना है कि 3 से अधिक होने की संभावना केवल अटकलें हैं।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड28 Jul 2026, 01:45 PM IST
8वां वेतन आयोग का लेटेस्ट अपडेट
8वां वेतन आयोग का लेटेस्ट अपडेट

Fitment Factor Hike: देशभर में इस वक्त 8वें वेतन आयोग की चर्चा हो रही है। ऑफिस लंच की टेबल हो या फिर चाय की टपरी पर हर जगह केंद्रीय कर्मचारी अपनी बढ़ने वाली सैलरी को ही कैलकुलेट कर रहे हैं। कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया कि फिटमेंट फैक्टर 3 के ऊपर जा सकता है, लेकिन क्या सच में ऐसा हो सकता है। आइए जानते हैं।

यह भी पढ़ें | भारत में बढ़ रही सुपर अमीरों की फौज, 5 साल में 4 गुना बढ़े अरबपति

8वें वेतन आयोग में सबसे खास फिटमेंट फैक्टर ही है। ये जितना अधिक बढ़ेगा कर्मचारियों की सैलरी में भी उसी स्पीड से बढ़ेगी। हालांकि कुछ कर्मचारी संगठनों ने फिटमेंट फैक्टर को 3 से ऊपर रखने की मांग की है, लेकिन जब इस बारे में बैंक बाजार के सीईओ आदिल शेट्टी का अलग ही अनुमान है।

यह भी पढ़ें | 8वें वेतन आयोग के बाद SBI कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ेगी? जानिए हर जवाब

क्या 3 से ऊपर जाएगा फिटमेंट फैक्टर?

आदिल शेट्टी ने बताया कि फिलहाल फिटमेंट फैक्टर के 3 से अधिक होने की संभावना महज अटकलें हैं। 8वें वेतन आयोग ने न तो अभी अपनी सिफारिशें सौंपी हैं और न ही कोई संभावित आंकड़ा बताया है। इसलिए फिटमेंट फैक्टर 3 से अधिक होना अभी तक सिर्फ अटकलबाजी हैं।बता दें कि फिटमेंट फैक्टर के अधिक होने से सरकार पर बोझ काफी बढ़ जाएगा। इसलिए सरकार ऐसा कुछ फैसला लेगी, जिससे सबकुछ संतुलित रहे।

31 जुलाई तक जमा करना होगा अनुरोध

8वें वेतन आयोग ने बताया कि योग्य संगठनों को 31 जुलाई तक अपनी यूनिक मेमो आईडी के साथ अपना अनुरोध जमा करना होगा। आयोग ने कहा कि आने वाले महीनों में दिल्ली के साथ-साथ अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी और बातचीत की जाएगी।

यह भी पढ़ें | 8th Pay Commission: 20000 के पार होगी न्यूनतम पेंशन! लागू हो सकता है ये फॉर्मूला

8वें वेतन आयोग की पूरी जानकारी

विषयजानकारी
आयोग का नाम8वां केंद्रीय वेतन आयोग (8th Central Pay Commission)
घोषणाकेंद्र सरकार ने जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग के गठन की घोषणा की थी।
लागू होने की संभावित तारीख1 जनवरी 2026 से (सरकार की मंजूरी और सिफारिशों के बाद)।
किसे लाभ मिलेगा?केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी
लाभार्थियों की संख्यालगभग 1 करोड़ से अधिक कर्मचारी और पेंशनर्स
मुख्य उद्देश्यवेतन, पेंशन और भत्तों की समीक्षा कर नई सिफारिशें देना
फिटमेंट फैक्टर क्या है?बेसिक सैलरी बढ़ाने का गुणांक (Multiplier), जिससे नई बेसिक सैलरी तय होती है।
7वें वेतन आयोग का फिटमेंट फैक्टर2.57
8वें वेतन आयोग में संभावित फिटमेंट फैक्टर2.5 से 2.86 के बीच की चर्चा, जबकि 3 या उससे अधिक केवल अटकलें हैं।
क्या 3 से ऊपर फिटमेंट फैक्टर तय हो गया है?नहीं, अभी तक सरकार या आयोग ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
BankBazaar CEO आदिल शेट्टी का अनुमान3 से अधिक फिटमेंट फैक्टर की संभावना फिलहाल केवल अटकल है।
यदि फिटमेंट फैक्टर बढ़ता हैकर्मचारियों की बेसिक सैलरी और पेंशन में अधिक बढ़ोतरी होगी।
सरकार के सामने चुनौतीअधिक फिटमेंट फैक्टर से सरकारी खजाने पर बड़ा वित्तीय बोझ पड़ेगा।
DA (महंगाई भत्ता)8वें वेतन आयोग लागू होने पर DA को नए वेतन ढांचे में मर्ज किया जा सकता है।
HRA और अन्य भत्तेआयोग की सिफारिशों के आधार पर संशोधित हो सकते हैं।
क्या आयोग ने रिपोर्ट दे दी है?नहीं, अभी सिफारिशें आना बाकी हैं।
अंतिम फैसला कौन करेगा?केंद्र सरकार (केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद)।
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनी8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में क्या 3 से ज्यादा होगा फिटमेंट फैक्टर? बैंक बाजार के CEO ने दिया जवाब
More