Bank closed Today: क्या दिल्ली में आज बैंक बंद हैं? जानिए RBI ने गोवर्धन पूजा की कब दी है छुट्टी

Govardhan Puja Bank Closure: आज देशभर के कई राज्यों में गोवर्धन पूजा मनाई जा रही है। इस पूजा की वजह से आज कई राज्यों में बैंक बंद है। इसलिए घर से बैंक के लिए निकलने से पहले एक बार एक बार जरुर चेक कर लें।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड22 Oct 2025, 08:53 AM IST
क्या गोवर्धन पूजा पर आज बैंक बंद हैं
क्या गोवर्धन पूजा पर आज बैंक बंद हैं

RBI Bank Holiday list: आज देशभर में दिवाली (बलि प्रतिपदा) और गोवर्धन पूजा मनाई जा रही है। ऐसे में आज अगर आप बैंक जाकर अपना काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो जरा रुकिए और एक बार चेक कर लीजिए कहीं आपके यहां बैंकों की छुट्टी तो नहीं है। दरअसल RBI त्योहारों पर बैंकों को बंद रखता है, ऐसे में आज भी दिवाली (बलि प्रतिपदा) और गोवर्धन पूजा का पर्व है। इसलिए काफी लोग बैंकों के खुलने को लेकर कन्फ्यूज हैं। आइए जानते हैं कि आज बैंक खुलेंगे या नहीं।

क्या आज बैंक खुलेंगे?

आज दिवाली (बलि प्रतिपदा) और गोवर्धन पूजा के दिन कुछ राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। RBI के कैलेंडर के अनुसार आज गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, सिक्किम, असम, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। अगर आप इन राज्यों में रहते हैं, तो आपके यहां आज बैंकों की छुट्टी हैं। हालांकि अगर आप इन राज्यों से अलग दूसरे राज्य में रहते हैं, तो आपके यहां बैंकों में रोजाना की तरह काम होगा।

यह भी पढ़ें | पेंशन में डबल फायदा! EPFO के 5 बदलाव, रिटायरमेंट के बाद आपकी जेब पर पड़ेगा असर

अक्टूबर में कितने दिन बैंकों में छुट्टी?

तारीख अवकाश/पर्व बैंक बंद रहने वाले राज्य
22 अक्टूबर (बुधवार)दिवाली, विक्रम संवत नववर्ष, बलिपद्यमी, गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजागुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश
23 अक्टूबर (गुरुवार)भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, भ्रातृद्वितीया, निंगोल चक्कौबागुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश
24 अक्टूबर (शुक्रवार)कोई प्रमुख राष्ट्रीय या क्षेत्रीय छुट्टी नहींसामान्य बैंकिंग कार्य दिवस
25 अक्टूबर (शनिवार)चौथा शनिवार (अवकाश)सभी राज्यों में बैंक बंद
26 अक्टूबर (रविवार)साप्ताहिक अवकाशसभी राज्यों में बैंक बंद
27 अक्टूबर (सोमवार)कोई प्रमुख छुट्टी नहींसामान्य बैंकिंग कार्य दिवस
28 अक्टूबर (मंगलवार)कोई प्रमुख छुट्टी नहींसामान्य बैंकिंग कार्य दिवस
29 अक्टूबर (बुधवार)कोई प्रमुख छुट्टी नहींसामान्य बैंकिंग कार्य दिवस
30 अक्टूबर (गुरुवार)कोई प्रमुख छुट्टी नहींसामान्य बैंकिंग कार्य दिवस
31 अक्टूबर (शुक्रवार)सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती (स्थान विशेष पर अवकाश)गुजरात, कुछ अन्य राज्य (स्थान विशेष पर निर्भर)

अगर आप उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड, महाराष्ट्र सिक्किम, राजस्थान, और गुजरात में रहते हैं, तो भी आप पैसों का लेन देन आसानी से कर सकेंगे। बैंक बंद होने के बाद भी ATM से आप कभी भी पैसे निकाल सकते हैं। अगर आपको किसी को पैसे भेजने हैं, तो आप UPI के जरिए मिनटों में पैसों को ट्रांसफर कर सकते हैं।

इसके अलावा अगर आपको कैश डिपॉजिट करवाना है, तो भी आप बैंक बंद होने पर कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको डिपॉजिट मशीन खोजनी होगी, जो ज्यादातर ATM मशीन के पास ही लगी रहती है। वहां जाकर आप अपने बैंक में कैश भी जमा करवा सकते हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीBank closed Today: क्या दिल्ली में आज बैंक बंद हैं? जानिए RBI ने गोवर्धन पूजा की कब दी है छुट्टी
More
बिजनेस न्यूज़मनीBank closed Today: क्या दिल्ली में आज बैंक बंद हैं? जानिए RBI ने गोवर्धन पूजा की कब दी है छुट्टी