Bank Closed Tomorrow: क्या कल शनिवार को बैंक बंद रहेंगे? घर से निकलने से पहले देखिए RBI की छुट्टियों का कैलेंडर

Rbi Holiday List: अगर कल आप बैंक का कोई पेंडिंग काम पूरा करने का सोच रहे हैं, तो पहले ये खबर पढ़ लीजिए। RBI कुछ शनिवार को बैंकों को बंद रखता है और कल भी शनिवार हैं।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड13 Feb 2026, 01:49 PM IST
क्या कल बैंक की बंद रहेंगे
क्या कल बैंक की बंद रहेंगे

Tomorrow Bank Holiday: कल शनिवार को बैंक खुलेंगे या नहीं? ये सवाल हर शनिवार के आने से पहले लोगों के मन में आता है। दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों को छुट्टी देता है। इस दोनों दिन बैंकों में कोई काम नहीं होता है। सरल शब्दों में कहें, तो इन दोनों दिन बैंक बंद रहते हैं। ऐसे में कल भी शनिवार है, तो लोगों के मन में ये सवाल फिर से आ गया है। आइए इस सवाल का जवाब जानते हैं।

क्या कल बैंक बंद रहेंगे?

कल यानी 14 फरवरी को महीने का दूसरा शनिवार है। इसलिए कल देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आप कल बैंक जाकर अपना काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो उसे आज ही निपटा लें। अगर आज संभव नहीं है, तो आपको सोमवार तक का इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें | सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड ने उगला 'सोना', निवेशकों की लगी लॉटरी, 5 साल में मिला 347% का

फरवरी में अब कितने दिन बैंक रहेंगे बंद?

क्रम संख्यादिनांकसप्ताह का दिनछुट्टी का कारणस्थान
415 फरवरीरविवारसाप्ताहिक अवकाशदेशभर में
518 फरवरीबुधवारलोसरगंगटोक (सिक्किम)
619 फरवरीगुरुवारछत्रपति शिवाजी महाराज जयंतीमुंबई, नागपुर, बेलापुर (महाराष्ट्र)
720 फरवरीशुक्रवारराज्य स्थापना दिवसआइजोल (मिजोरम), इंफाल (मणिपुर)
822 फरवरीरविवारसाप्ताहिक अवकाशदेशभर में
928 फरवरीशनिवारचौथा शनिवारदेशभर में

बैंक बंद होने के बाद भी नहीं रुकेगा काम

अगर आप बैंक बंद होने की वजह से परेशान हैं, तो मायूस होने की जरूरत नहीं है। दरअसल बैंक के बंद होने के बाद भी आपके ज्यादातर काम बन जाएंगे। अगर आपको कैश निकालने की जरूरत है, तो आप ATM से दिन रात कभी भी पैसा निकाल सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको किसी को पैसे भेजने है, तो आप UPI की मदद से भेज सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आपके पास कैश है, तो आप बैंकों के बाहर लगी डिपॉजिट मशीन से जमा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें | पर्सनल लोन लेने वाले की हो जाए मौत, तो कौन भरेगा बचा हुआ कर्ज? जानिए नियम

बैंक की क्या-क्या सेवाएं रहेंगी चालू?

  • ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग
  • NEFT व RTGS सेवाएं (निर्धारित समय अनुसार)
  • ATM से कैश निकासी
  • कार्ड ट्रांजैक्शन
  • चेकबुक, डिमांड ड्राफ्ट और अकाउंट से जुड़ी ऑनलाइन रिक्वेस्ट
  • ग्राहकों के लिए जरूरी एडवाइजरी

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीBank Closed Tomorrow: क्या कल शनिवार को बैंक बंद रहेंगे? घर से निकलने से पहले देखिए RBI की छुट्टियों का कैलेंडर
More
बिजनेस न्यूज़मनीBank Closed Tomorrow: क्या कल शनिवार को बैंक बंद रहेंगे? घर से निकलने से पहले देखिए RBI की छुट्टियों का कैलेंडर