
Bank Closed Today: अगर आज आप अपने बैंक का कोई काम निपटाने की सोच रहे हैं, जरा रुकिए! हर महीने में दो शनिवार को बैंक बंद रहते है। आज भी 7 मार्च को दिन शनिवार है। ऐसे में बैंक जाने से पहले यहां जानिए कि आज बैंकों में काम होगा या फिर ताला लटका मिलेगा।
आज 7 मार्च को महीने का पहला शनिवार है। RBI के नियमों के अनुसार आज महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। आज पहला शनिवार होने की वजह से सभी बैंकों में रोजाना की तरह काम होगा। हालांकि फिर भी एक बार RBI की छुट्टियों का कैलेंडर देखकर भी बैंक जाने का प्लान बनाएं, क्योंकि हर राज्य की कुछ अपनी भी छुट्टियां होती हैं।
| छुट्टी की तारीख | छुट्टी का दिन | छुट्टी का कारण | बैंक कहां बंद रहेंगे |
|---|---|---|---|
| 8 मार्च 2026 | रविवार | वीकली छुट्टी (रविवार) | सभी राज्य |
| 13 मार्च 2026 | शुक्रवार | चापचर कुट | मिजोरम |
| 14 मार्च 2026 | शनिवार | दूसरा शनिवार (बैंक हॉलिडे) | सभी राज्य |
| 15 मार्च 2026 | रविवार | वीकली छुट्टी (रविवार) | सभी राज्य |
| 17 मार्च 2026 | मंगलवार | शब-ए-क़द्र | मणिपुर, जम्मू-श्रीनगर |
| 19 मार्च 2026 | गुरुवार | गुड़ी पड़वा / उगादी / तेलुगु न्यू ईयर / चेराओबा / पहला नवरात्र | महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, गोवा, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, श्रीनगर |
| 20 मार्च 2026 | शुक्रवार | ईद-उल-फ़ित्र (रमजान) / जुमा-उल-विदा | मणिपुर,जम्मू और कश्मीर, केरल, श्रीनगर, आंध्र प्रदेश |
| 21 मार्च 2026 | शनिवार | रमज़ान-ईद (ईद-उल-फ़ित्र) / ख़ुतुब-ए-रमजान / सरहुल | असम, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मेघालय, श्रीनगर |
| 22 मार्च 2026 | रविवार | वीकली ऑफ (रविवार) | सभी राज्य |
| 26 मार्च 2026 | गुरुवार | श्री राम नवमी | मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, मुंबई, नागपुर, झारखंड, हिमाचल प्रदेश |
| 27 मार्च 2026 | शुक्रवार | श्री राम नवमी (चैती दसाई) | मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना, बिहार, आंध्र प्रदेश |
| 28 मार्च 2026 | शनिवार | चौथा शनिवार (बैंक हॉलिडे) | सभी राज्य |
| 29 मार्च 2026 | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी (रविवार) | सभी राज्य |
| 31 मार्च 2026 | मंगलवार | महावीर जन्मकल्याणक / महावीर जयंती | गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड |
RBI की छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार आज सभी राज्यों में बैंकों में रोजाना की तरह काम होगा। हालांकि, अगर आज बैंकों की छुट्टी भी होती, तो भी आपके ज्यादातर काम ऑनलाइन हो जाते। बैंकों के बंद रहने से कुछ ही काम अटकते हैं। अगर आपको पैसे निकालने या जमा करने हैं, तो इसके लिए आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं है। आप अपने नजदीकी ATM मशीन से पैसे निकाल सकते हैं।
इसके अलावा कुछ ATM मशीन में कैश जमा करने का भी ऑपशन होता है। वहां से आप अपना पैसा जमा कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको किसी को पैसे भेजने हैं, तो आप यूपीआई की मदद से भी पैसे भेज सकते हैं। डिजिटल बैंकिंग प्रणाली के तहत सेकेंडों पर आप विदेश में भी पैसा भेज सकते हैं।
बता दें कि लोग भूल जाते हैं कि कौन सा शनिवार छुट्टी वाला है और कौन सा नहीं। इसे याद रखने का एक आसान तरीका है।
चूंकि मार्च 2026 की शुरुआत रविवार (1 मार्च) से हुई थी, इसलिए आज 7 तारीख को पहला शनिवार पड़ रहा है। इसके अलावा इस महीने में 5 रविवार पड़ेंगे, लेकिन शनिवार सिर्फ चार पड़ रहे है। ऐसे में मार्च में 14 और 28 को बैंक बंद रहेंगे।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
More