Bank Holidays April 2026 List: 1-2 नहीं अप्रैल में पूरे 14 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखिए RBI की छुट्टियों का कैलेंडर

Bank Closed 14 Days: अप्रैल का आगाज होने जा रहा है। ऐसे में अगर आपको कोई बैंक का काम पेंडिंग है, तो जल्द ही निपटा लें। अगले महीने अप्रैल में 14 दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड30 Mar 2026, 04:07 PM IST
अप्रैल महीने में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद
अप्रैल महीने में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद

Bank Holidays April 2026: अगर आपका बैंक का कोई काम पेंडिंग बचा है और उसे आप अगले महीने में करने की सोच रहे हैं, तो जरा ठहरिए! अप्रैल में एक दो नहीं बल्कि पूरे 14 दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि ये 14 दिन पूरे देशभर में बैंक बंद नहीं रहेंगे। हर स्टेट की अपनी अलग-अलग छुट्टियां होती हैं, इसलिए अगर आपको बैंक का कोई काम निपटाना है, तो एक बार RBI की छुट्टियों की लिस्ट देख लीजिए।

अप्रैल के पहले सप्ताह में कितने दिन बैंक रहेंगे बंद?

अप्रैल महीने की शुरुआत ही छुट्टी के साथ होने जा रही है। 1 अप्रैल को नए वित्त वर्ष की शुरुआत यानी Annual Closing के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहे। इसके अगले दिन 2 अप्रैल को मोंडी गुरुवार के अवसर पर कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंकिंग सेवाएं ठप रहीं।

3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के चलते अहमदाबाद, भोपाल, बेंगलुरु, देहरादून, गुवाहाटी, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, दिल्ली, पटना, रायपुर और शिमला जैसे कई शहरों में बैंक बंद रहे। इसके बाद 5 अप्रैल को संडे होने के कारण पूरे देश में बैंक की छुट्टी रही। इस तरह पहले सप्ताह में कुल चार दिन बैंक बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें | Income Tax New Rules: क्या 1 अप्रैल से बदल जाएगी आपकी टेक-होम सैलरी?

अप्रैल में कितने दिन बैंक रहेंगे बंद? ( April Holiday List 2026)

तारीखदिनछुट्टी/कारणप्रभावित क्षेत्र/शहर
1 अप्रैलबुधवारAnnual Closing (नए वित्त वर्ष की शुरुआत)पूरे देश में
2 अप्रैलगुरुवारमोंडी गुरुवारकोच्चि, तिरुवनंतपुरम
3 अप्रैलशुक्रवारगुड फ्राइडेअहमदाबाद, भोपाल, बेंगलुरु, देहरादून, गुवाहाटी, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, दिल्ली, पटना, रायपुर, शिमला आदि
5 अप्रैलरविवारसंडेपूरे देश में
11 अप्रैलशनिवारदूसरा शनिवारपूरे देश में
12 अप्रैलरविवारसंडेपूरे देश में
14 अप्रैलमंगलवारडॉ. आंबेडकर जयंती, महा विशुव संक्रांति, बिजू, बैसाखीअगरतला, अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, पटना, रांची आदि
15 अप्रैलबुधवारबंगाली नया साल, बोहाग बिहू, विशु, हिमाचल दिवसअगरतला, गुवाहाटी, ईटानगर, कोच्चि, कोलकाता, शिमला, तिरुवनंतपुरम
16 अप्रैलगुरुवारबोहाग बिहूगुवाहाटी
19 अप्रैलरविवारसंडेपूरे देश में
20 अप्रैलसोमवारबसव जयंती, अक्षय तृतीयाबेंगलुरु
21 अप्रैलमंगलवारगरिया पूजाअगरतला
25 अप्रैलशनिवारचौथा शनिवारपूरे देश में
26 अप्रैलरविवारसंडेपूरे देश में
यह भी पढ़ें | UPI पेमेंट पर लग सकता है चार्ज, जानिए क्यों

अगर आपको इन 14 दिनों में बैंक का कोई काम करना है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल बैंक की ज्यादातर सुविधाएं अब ऑनलाइन हो गई है। किसी को पैसे भेजने हों या बैंक अकाउंट में पैसे जमा करवाने हों सारे काम अब बैंक बंद होने के बाद भी हो जाते हैं। मान लीजिए आपको अगर कैश की जरूरत है, तो आप ATM से कभी भी पैसे निकाल सकते हैं। इतना ही नहीं अगर आपको कैश जमा करवाना है, तो भी ज्यादातर बैंक के बाहर ही कैश डिपॉजिट मशीन लगी रहती है। इनमें आप कैश जमा करवा सकते हैं। वहीं ऑनलाइन यूपीआई की मदद से किसी को भी पैसे भेजे जा सकते हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीBank Holidays April 2026 List: 1-2 नहीं अप्रैल में पूरे 14 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखिए RBI की छुट्टियों का कैलेंडर
More