बड़ौदा BNP के इस फंड ने 1500 करोड़ के AUM के साथ मनाई 5वीं एनिवर्सरी, निवेशकों को मिला 21% का रिटर्न

बड़ौदा बीएनपी पारिबास लॉर्ज एंड मिड कैप फंड ने अपनी 5वीं एनिवर्सरी मना रहा है। इस फंड ने 1500 करोड़ रुपये AUM को पार कर लिया है।  

Shivam Shukla
अपडेटेड17 Nov 2025, 05:35 PM IST
म्यूचुअल फंड
म्यूचुअल फंड

Baroda BNP Paribas Large and Mid Cap Fund: बड़ौदा बीएनपी पारिबास लॉर्ज एंड मिड कैप फंड ने अपने पांच साल पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ उसका एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) भी 1500 करोड़ रुपये हो गया है। फंड हाउस ने इसे अपनी पांचवी एनिवर्सरी पर बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश किया है। इस फंड ने पिछले तीन सालों में निवेशकों को 17.08 प्रतिशत का एवरेज एनुअल रिटर्न दिया है। इसी पीरिएड में इसका बेंचमार्क इंडेक्स BSE 250 लार्जमिडकैप TRI ने केवल 13.9 प्रतिशत का रिटर्न ही दिया। यानी फंड ने बेंचमार्क को लगभग 3.18 प्रतिशत से पछाड़ा है। लॉन्ग टर्म की बात करें, तो लॉन्च से अब तक फंड ने 21.23 प्रतिशत सालाना रिटर्न दिया है, जबकि बेंचमार्क ने 19.82 प्रतिशत दिया है।

1 लाख के निवेश निवेशकों को मिलते इतने रुपये

ऐसे में अगर कोई निवेशक लॉन्च के दिन 1 लाख रुपये का निवेश करता, तो 31 अक्टूबर 2025 तक उसकी रकम बढ़कर 2 लाख 74 हजार 803 रुपये से ज्यादा हो चुकी होती। वहीं, हर महीने 10 हजार रुपये की SIP करने वाले निवेशक के खाते में आज लगभग 9.61 लाख रुपये होते। इस डेटा से साफ पता चलता है कि फंड ने लगातार वैल्यू क्रिएशन किया है।

यह भी पढ़ें | NFO: इस सप्ताह 5 म्यूचुअल फंड्स और 1 SIF सबस्क्रिप्शन के लिए होंगे ओपन

40-60 के रेश्यो में है पोर्टफोलियो

बड़ौदा बीएनपी पारिबास लार्ज एंड मिड कैप फंड की खासियत इसकी बैलेंस्ड अप्रोच है। नियम के मुताबिक इसमें लार्जकैप और मिडकैप दोनों में कम से कम 35-35 प्रतिशत निवेश रहना जरूरी है। अक्टूबर 2025 के आखिर तक फंड के पोर्टफोलियो लार्जकैप में 50 प्रतिशत से थोड़ा ज्यादा और मिड-स्मॉलकैप मिलाकर करीब 45.4 प्रतिशत निवेश था। कुल 250 कंपनियों की यूनिवर्स में से फंड मैनेजर केवल 40 से 60 चुनिंदा शेयरों में ही पैसा लगाते हैं। इससे डाइवर्सिफिकेशन भी बना रहता है और फोकस भी।

इस फंड को चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर (इक्विटी) संजय चावला और सीनियर फंड मैनेजर कीर्तन मेहता संभालते हैं। दोनों का अनुभव इस फंड के स्थिर परफॉर्मेंस में साफ दिखता है।

यह भी पढ़ें | सेंसेक्स 380 अंक चढ़ा, निफ्टी 26,000 के ऊपर, PSU Bank शेयरों ने रैली को किया लीड

कंज्यूमर और IT पर बड़ा दांव

अक्टूबर 2025 के पोर्टफोलियो में फंड मैनेजरों ने कंज्यूमर डिस्क्रिशनरी, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और फाइनेंशियल सेक्टर्स में ओवरवेट पोजीशन रखी थी। दूसरी तरफ मटेरियल्स, यूटिलिटी और कंज्यूमर स्टेपल्स में वे अंडरवेट रहे। फंड मैनेजरों का मानना है कि फेस्टिव सीजन में GST दरों में कटौती के बाद कंज्यूमर डिस्क्रिशनरी सेक्टर में डिमांड जबरदस्त बनी हुई है। इसी वजह से वे इस सेक्टर पर अभी भी बुलिश हैं। IT और फाइनेंशियल्स में भी उन्हें मजबूत ग्रोथ की संभावना दिख रही है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीबड़ौदा BNP के इस फंड ने 1500 करोड़ के AUM के साथ मनाई 5वीं एनिवर्सरी, निवेशकों को मिला 21% का रिटर्न
More
बिजनेस न्यूज़मनीबड़ौदा BNP के इस फंड ने 1500 करोड़ के AUM के साथ मनाई 5वीं एनिवर्सरी, निवेशकों को मिला 21% का रिटर्न