Bank Closed Today: क्या आज बसंत पंचमी के दिन बैंक बंद रहेंगे? घर से निकलने से पहले एक क्लिक में जानिए

Today Bank Holiday: अगर आज आप शुक्रवार को बैंक का कोई काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो एक बार बैंकों की छुट्टियों का कैलेंडर देख लीजिए। आज कई राज्यों में बसंत पंचमी के मौके पर बैकों को बंद रखा गया है।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड23 Jan 2026, 07:34 AM IST
क्या आज बैंक बंद हैं
क्या आज बैंक बंद हैं

Basant Panchami Bank Holiday: आज देशभर में बसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर अगर आप आज बैंक जाकर अपना काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो जरा ठहरिए। एक बार घर से निकलने से पहले बैंकों की छुट्टियों का कैलेंडर देख लीजिए। कुछ त्योहारों पर RBI बैंकों को छुट्टी देता है। आइए जानते हैं कि आज सरस्वती पूजा के दिन बैंक खुले हैं या नहीं।

क्या बसंत पंचमी पर बैंक खुले हैं?

आज बसंत पंचमी यानी सरस्वती पूजा के दिन कुछ राज्यों में बैंकों की छुट्टी दी गई है। आइए जानते हैं आज कहां-कहां पर बैंक बंद रहने वाले हैं। आज 23 जनवरी को पश्चिम बंगाल, ओडिशा, त्रिपुरा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी की छुट्टी दी गई है। इन राज्यों के अलावा आज सभी जगहों के बैंकों में रोजाना की तरह काम होगा।

यह भी पढ़ें | क्या बसंत पंचमी पर बंद रहेंगे स्कूल? जानिए छुट्टी को लेकर क्या है ताजा अपडेट

अगले 3 दिनों तक बैंक रहेंगे बंद

आज बसंत पचंमी के बाद अगले तीन दिनों तक बैंकों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। कल महीने का चौथा शनिवार है, इसलिए सभी बैंक कल बंद रहेंगे। वहीं 25 जनवरी को रविवार होने की वजह से बैंकों की छुट्टी है। इसके बाद सोमवार को 26 जनवरी होने की वजह देशभर में अधिकांश जगहों पर बैंकों में ताले लटके मिलेंगे। ऐसे में अगर आपका कोई काम पेंडिंग है, तो आप अब 27 जनवरी को बैंक में जाकर अपना काम निपटा सकते हैं।

अब जनवरी में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे

तारीखदिनअवसर / कारणबैंक स्थिति
24 जनवरी 2026शनिवारमहीने का चौथा शनिवारसभी बैंक बंद
25 जनवरी 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी बैंक बंद
26 जनवरी 2026सोमवारगणतंत्र दिवसदेश के ज्यादातर शहरों में बैंक बंद

हालांकि बैंक बंद रहने के बाद भी आपके काफी काम ऑनलाइन हो जाएंगे। अगर किसी को पैसे भेजने हैं, तो आप यूपीआई की मदद से पैसे भेज सकते हैं। इसके अलावा अगर आपकों कैश की जरूरत है, तो आप कभी भी एटीएम से निकाल सकते हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीBank Closed Today: क्या आज बसंत पंचमी के दिन बैंक बंद रहेंगे? घर से निकलने से पहले एक क्लिक में जानिए
More
बिजनेस न्यूज़मनीBank Closed Today: क्या आज बसंत पंचमी के दिन बैंक बंद रहेंगे? घर से निकलने से पहले एक क्लिक में जानिए