Movie Ticket Offers: अगर आप भी मूवी लवर हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको कुछ ऐसे क्रेडिट कार्ड्स के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके इस शौक को पूरा करने में काफी काम आएगा। ये कार्ड्स आपकी मूवी नाइट्स को शानदार और बजट फ्रेंडली बना देंगे। आज हम जिन कार्ड्स के बारे में बताने वाले हैं। इसमें फ्री मूवी टिकट, डिस्काउंटेड शो और पॉपकॉर्न तक पर ऑफर्स मिलते हैं। ऐसे में आज इन कार्ड्स का इस्तेमाल करके कम बजट में बड़ी स्क्रीन पर फिल्म का आनंद उठा सकते हैं।
नोट- इन कार्ड्स के जरिए मूवी टिकट्स पर फ्री डिस्काउंट मिलते हैं, साथ ही डाइनिंग, शॉपिंग और एंटरटेनमेंट पर भी ऑफर्स मिलते हैं।
कौन सा कार्ड है सबसे बेस्ट?
अगर मूवी टिकट्स के लिहाज़ से देखा जाए तो Kotak PVR Gold Credit Card और HDFC Bank Times Card सबसे बेहतर विकल्प माने जा सकते हैं। Kotak PVR Gold कार्ड खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो अक्सर PVR में फिल्में देखते हैं, क्योंकि इसमें Buy One Get One Free ऑफर के साथ-साथ फूड और पॉपकॉर्न पर भी डिस्काउंट मिलता है।
वहीं HDFC Times Card का फायदा ये है कि यह BookMyShow पर मूवी टिकट्स के लिए BOGO ऑफर देता है और साथ ही डाइनिंग व एंटरटेनमेंट पर भी छूट मिलती है। अगर आप ज़्यादा बार PVR जाते हैं तो Kotak कार्ड बेहतर रहेगा, जबकि अलग-अलग सिनेमाघरों और ऑनलाइन बुकिंग के लिए HDFC Times Card ज्यादा उपयोगी साबित हो सकता है।