Gold Loan Interest Rates 2026: क्या आपका क्रेडिट स्कोर खराब है और कोई भी बैंक आपको लोन नहीं दे रहा है, तो मायूस होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए लोन का एक ऐसा विकल्प लेकर आए हैं, जो आपकी परेशानियों को हल कर देगा। इस विकल्प से मिलने वाले लोन के लिए आपको सिविल स्कोर की जरूरत नहीं होती है। आइए जानते हैं क्या है ये विकल्प और बैंक लोन किस ब्याज दर पर देता है।
सिविल या क्रेडिट स्कोर खराब होने के बाद भी आप अपने घर में रखे गोल्ड पर लोन ले सकते हैं। बैंक और NBFC कुछ घंटे में ही लोन पास करके आपके बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर देते हैं।गोल्ड लोन की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें ब्याज दरें अन्य लोन की अपेक्षा काफी कम होती है। आइए जानते हैं कि मार्च 2026 में कौन का बैंक सबसे कम ब्याज रेट में गोल्ड लोन दे रहा है।
महत्वपूर्ण शर्तें:
अगरा आप गोल्ड लोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो केवल ब्याज दर न देखें, बल्कि इन तकनीकी पहलुओं को भी समझें।
LTV (Loan to Value) Ratio: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, लेंडर आपके सोने की कीमत का अधिकतम 75% से 80% तक ही लोन दे सकते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आपके सोने की कीमत ₹1 लाख है, तो आपको अधिकतम ₹75,000 से ₹80,000 तक का लोन मिलेगा।
प्रोसेसिंग फीस: कई बैंक मार्च 2026 में फेस्टिव ऑफर के तहत प्रोसेसिंग फीस माफ कर रहे हैं। सामान्य तौर पर यह लोन राशि का 0.25% से 1% तक होती है।
कौन से गोल्ड पर मिलता है लोन?
गोल्ड लोन केवल 18 कैरेट से 24 कैरेट के सोने पर ही मिलता है। हीरे जड़े हुए गहनों में केवल सोने के वजन पर ही लोन दिया जाता है। इसके अलावा सुनिश्चित कर लें कि आपका सोना बैंक के 'फायर-प्रूफ' लॉकर में सुरक्षित है और कंपनी उसका बीमा भी करा रही है।
गोल्ड लोन क्यों बन रहा है पहली पसंद?
पहले लोन के नाम पर लोग सिर्फ पर्सनल लोन, होम लोन, कार लोन, बाइक लोन ही जानता था, लेकिन अब लोगों को गोल्ड लोन भी पसंद आने लगा है। पर्सनल लोन की तुलना में गोल्ड लोन के कई फायदे हैं। सबसे बड़ा लाभ इसकी ब्याज दरें हैं। ये एक सिक्योर्ड लोन है, इसलिए बैंक और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (NBFCs) इसे कम जोखिम भरा मानती हैं और ग्राहकों को सस्ती दरों पर पैसा देती हैं। मार्च 2026 के आंकड़ों के अनुसार, कई प्रमुख लेंडर्स 8.25% से 9% की शुरुआती वार्षिक दरों पर लोन दे रहे हैं।