Mutual Funds: बुढ़ापे में भी मिलेगा मोटा पैसा, रिटायरमेंट के बाद बेफिक्र रखेंगे ये म्यूचुअल फंड्स!

Mutual Funds for Retirement: रिटायरमेंट की प्लानिंग जल्द शुरू करना आगे के लिए फायदेमंद साबित होता है, इसलिए जितना जल्दी निवेश शुरू करें, उतना बेहतर है। चलिए जानते हैं कौन से फंड्स होंगे आपके लिए बेस्ट।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड3 Aug 2025, 07:24 PM IST
क्यों म्यूचुअल फंड्स हैं रिटायरमेंट के लिए जरूरी?
क्यों म्यूचुअल फंड्स हैं रिटायरमेंट के लिए जरूरी? (Mint)

Mutual Funds: आज की प्लानिंग से कल की जिंदगी आसान बनती है। सोचिए, जब सैलरी बंद हो जाए और खर्चे वही रहे, तब जरूरतों के लिए पैसे कहां से आएंगे? यही सवाल रिटायरमेंट प्लानिंग की असली वजह है। अब जब महंगाई हर साल जेब पर असर डाल रही है, ऐसे में सिर्फ PF या पेंशन से काम नहीं चलेगा। म्यूचुअल फंड्स एक ऐसा आसान और असरदार तरीका है, जो आपके बुढ़ापे को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने में मदद करता है। चलिए जानें कौन से फंड में निवेश करना सही रहेगा?

क्यों जरूरी हैं म्यूचुअल फंड्स?

म्यूचुअल फंड्स आपको आपके रिस्क प्रोफाइल और समय के हिसाब से अलग-अलग एसेट क्लास में निवेश का मौका देते हैं। अगर आप शुरुआत जल्दी करते हैं और सही जगह निवेश करते हैं, तो आप एक बड़ा रिटायरमेंट फंड तैयार कर सकते हैं।

इक्विटी म्यूचुअल फंड्स

अगर आपकी रिटायरमेंट में 10 साल या उससे ज्यादा का समय है, तो आप थोड़ा रिस्क ले सकते हैं। ऐसे में इक्विटी फंड्स एक बढ़िया ऑप्शन हैं क्योंकि ये स्टॉक्स में निवेश करते हैं और लंबी अवधि में अच्छे रिटर्न दे सकते हैं।

किस तरह के इक्विटी फंड चुनें?

  • लार्ज कैप फंड्स: बड़े कंपनियों में निवेश, स्थिरता ज्यादा (जैसे ICICI Pru Bluechip)
  • फ्लेक्सी कैप फंड्स: हर साइज की कंपनी में निवेश की छूट (जैसे Parag Parikh Flexi Cap)
  • मिड/स्मॉल कैप फंड्स: रिस्क ज्यादा, पर रिटर्न भी दमदार
  • वैल्यू फंड्स: सस्ते में मिल रही कंपनियों में निवेश

शुरुआत में 70-90% तक इक्विटी में निवेश करना समझदारी हो सकती है।

हाइब्रिड म्यूचुअल फंड्स

हाइब्रिड फंड्स इक्विटी और डेट, बॉन्ड्स आदि का कॉम्बिनेशन होते हैं। ये रिस्क को कम करने में मदद करते हैं और बैलेंस बनाए रखते हैं।

किस तरह के हाइब्रिड म्युचअल फंड्स चुनें?

  • कंजर्वेटिव हाइब्रिड फंड्स – कम रिस्क (जैसे SBI Conservative Hybrid)
  • एग्रेसिव हाइब्रिड फंड्स – अगर ज्यादा ग्रोथ चाहते हैं (जैसे ICICI Equity & Debt)
  • बैलेंस्ड एडवांटेज फंड्स – मार्केट के मूड के हिसाब से एडजस्ट होते हैं
  • मल्टी-एसेट फंड्स – इक्विटी, डेट और गोल्ड सब मिलाकर

ये फंड्स मिड एज यानी 40-50 साल के करीब वालों के लिए सही रहते हैं।

डेट म्यूचुअल फंड्स

रिटायरमेंट के नजदीक पहुंचते समय रिस्क लेना सही नहीं होता। इसलिए डेट फंड्स सबसे सुरक्षित ऑप्शन होते हैं।

डेट फंड्स के ऑप्शन:

  • लिक्विड फंड्स – जब पैसा कुछ महीनों के लिए लगाना हो
  • कॉर्पोरेट बॉन्ड फंड्स – बड़ी कंपनियों के सुरक्षित बॉन्ड्स में निवेश
  • गिल्ट फंड्स – सरकारी बॉन्ड्स में निवेश, सबसे सुरक्षित
  • डायनैमिक बॉन्ड फंड्स – ब्याज दर के हिसाब से बदलाव

उम्र के हिसाब से 40-60% तक डेट फंड्स में पैसा शिफ्ट करें।

गोल्ड ETF

गोल्ड ETF यानी इलेक्ट्रॉनिक तरीके से सोना खरीदना। इससे आपको सोने की कीमत में बढ़त का फायदा मिलता है, और फिजिकल सोना रखने की टेंशन नहीं होती।

टॉप गोल्ड ETF के ऑप्शंस:

  • Nippon India Gold ETF
  • HDFC Gold ETF
  • SBI Gold ETF

रिटायरमेंट पोर्टफोलियो में 10-15% सोने का होना सुरक्षा देता है।

रिटायरमेंट प्लानिंग के वक्त इन बातों को जरूर ध्यान में रखें:

1. जल्द शुरुआत करें: जितना जल्दी आप निवेश की शुरुआत करेंगे, उतना ही फायदा होगा। SIP के जरिए अगर छोटी रकम से भी निवेश करें, तो लंबी अवधि में बड़ा फंड बन सकता है।

2. रिटायरमेंट कैलकुलेटर का इस्तेमाल करें: आप ऑनलाइन मौजूद रिटायरमेंट कैलकुलेटर की मदद से यह तय कर सकते हैं कि रिटायरमेंट तक आपको कितने पैसों की जरूरत होगी और कितनी राशि हर महीने निवेश करनी चाहिए।

3. SIP में हर साल इजाफा करें: जब आपकी सैलरी बढ़े तो कोशिश करें कि SIP की राशि भी बढ़ाएं। इससे रिटायरमेंट फंड तेजी से बनेगा।

4. निवेश को फैलाएं (Diversify करें): सारा पैसा एक ही जगह ना लगाएं। इक्विटी, डेट और गोल्ड जैसे विकल्पों का संतुलन बनाएं।

5. पोर्टफोलियो रिबैलेंस करते रहें: उम्र के हिसाब से जोखिम को घटाना जरूरी है। जैसे-जैसे आप रिटायरमेंट के करीब पहुंचें, इक्विटी से पैसे हटाकर डेट इंस्ट्रूमेंट्स में शिफ्ट करते रहें।

बुढ़ापे में खुशहाल जिंदगी जीने के लिए आज सही फाइनेंशियल प्लानिंग करें। म्यूचुअल फंड्स आपको रिस्क के हिसाब से फ्लेक्सिबल और डायवर्सिफाइड निवेश का मौका देते हैं। चाहे आप 30 के हों या 55 के, आज से शुरुआत करें और हर साल रिव्यू करें।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीMutual Funds: बुढ़ापे में भी मिलेगा मोटा पैसा, रिटायरमेंट के बाद बेफिक्र रखेंगे ये म्यूचुअल फंड्स!
More
बिजनेस न्यूज़मनीMutual Funds: बुढ़ापे में भी मिलेगा मोटा पैसा, रिटायरमेंट के बाद बेफिक्र रखेंगे ये म्यूचुअल फंड्स!