Term Insurance Plans: कम प्रीमियम, बड़ा कवरेज… बजाज से SBI तक ये हैं बेस्ट टर्म इंश्योरेंस प्लान्स

Term Insurance Plan: टर्म इंश्योरेंस परिवार की सुरक्षा का सबसे भरोसेमंद तरीका माना जाता है। 30 साल के युवाओं के लिए 1 करोड़ रुपये तक कवरेज वाले कई प्लान्स उपलब्ध हैं, जिनकी सालाना प्रीमियम किफायती रेंज में है। सही प्लान चुनकर मुश्किल समय में परिवार को मजबूत आर्थिक सहारा मिल सकता है।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड21 Nov 2025, 12:49 PM IST
परिवार की सुरक्षा के लिए कौन सा प्लान है सबसे बेहतर?
परिवार की सुरक्षा के लिए कौन सा प्लान है सबसे बेहतर?(istock)

Term Insurance Plan: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम यह सोचकर चलते हैं कि सब ठीक ही रहेगा। लेकिन अगर घर में आपकी कमाई पर निर्भर लोग हैं तो उनकी सुरक्षा सिर्फ उम्मीद से नहीं, एक मजबूत टर्म इंश्योरेंस प्लान से होती है। ये कोई पैसा बढ़ाने वाला निवेश नहीं है, बल्कि एक ऐसा सुरक्षा कवच है जो मुश्किल समय में आपके परिवार को आर्थिक सहारा देता है।

कई एक्सपर्ट मानते हैं कि आपकी सालाना इनकम का 10 से 15 गुना तक का कवर होना चाहिए, और पॉलिसी की अवधि भी लंबी होनी चाहिए। ऐसे में बाजार में मौजूद ढेरों प्लान में से सही चुनना आसान नहीं होता। पॉलिसीबाजार ने अपनी एक रिपोर्ट में 30 साल तक के युवाओं के लिए सबसे किफायती योजनाओं की लिस्ट तैयार की है।

बीमा कंपनीप्लान का नामसालाना प्रीमियम ( )
बजाज आलियांज़बाजाज आलियांज़ लाइफ eTouch II8,535
एक्सिस मैक्सस्मार्ट टर्म प्लान प्लस8,760
आदित्य बिड़ला कैपिटलसुपर टर्म प्लान8,968
टाटा AIAसम्पूर्ण रक्षा प्रॉमिस9,035
बंधन लाइफiTerm प्राइम9,163
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियलiProtect स्मार्ट प्लस9,404
केनरा HSBC लाइफयंग टर्म प्लान – लाइफ सिक्योर9,582
कोटक लाइफकोटक e-टर्म9,600
एडेलवाइस लाइफजिंदगी प्रोटेक्ट प्लस9,767
एचडीएफसी लाइफक्लिक 2 प्रोटेक्ट सुपर सुप्रीम10,543
अवीवा लाइफसिग्नेचर 3D टर्म प्लान – प्लेटिनम10,631
एसबीआई लाइफeShield नेक्स्ट11,266

टर्म प्लान चुनते वक्त इन बातों का भी रखें ध्यान:

टर्म प्लान चुनते समय सिर्फ प्रीमियम देखकर फैसला नहीं करना चाहिए। आपको यह भी देखना चाहिए कि आपकी लाइफस्टाइल, फैमिली रिस्पॉन्सिबिलिटी और फ्यूचर प्लानिंग कैसी है। इन सबके आधार पर ही सही प्लान का चुनाव करना समझदारी है।

अगर आप कम प्रीमियम में बेसिक सुरक्षा चाहते हैं तो Bajaj Allianz और Axis Max जैसे प्लान बेहतर हैं। वहीं HDFC, Aviva और SBI Life जैसे प्लान थोड़े महंगे हैं लेकिन अतिरिक्त फीचर्स और ब्रांड भरोसा भी साथ लाते हैं।

परिवार का सुरक्षा कवच

टर्म इंश्योरेंस कोई खर्चा नहीं, ये आपके परिवार का सुरक्षा कवच है। ऊपर दिए गए प्लान आपकी जरूरत और बजट के हिसाब से तैयार लिस्ट की तरह हैं। बस अपनी जरूरत समझिए, और वह प्लान चुनिए जो भविष्य में आपके परिवार को मजबूती दे सके।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीTerm Insurance Plans: कम प्रीमियम, बड़ा कवरेज… बजाज से SBI तक ये हैं बेस्ट टर्म इंश्योरेंस प्लान्स
More
बिजनेस न्यूज़मनीTerm Insurance Plans: कम प्रीमियम, बड़ा कवरेज… बजाज से SBI तक ये हैं बेस्ट टर्म इंश्योरेंस प्लान्स