Savings Account for Women: महिलाओं की वित्तीय भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। नौकरीपेशा महिलाएं हों, उद्यमी हों या गृहिणी, लगभग हर वर्ग अब बैंकिंग सेवाओं का अधिक इस्तेमाल कर रहा है। इसी को देखते हुए देश के ज्यादातर सरकारी और निजी बैंक वूमेन सेविंग अकाउंट (Women Savings Account - महिला बचत खाता) की सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं।
इन खातों का मकसद सिर्फ बचत करना नहीं, बल्कि महिलाओं को अतिरिक्त बैंकिंग सुविधाएं और वित्तीय सुरक्षा मुहैया कराना भी है। ऐसे में सवाल उठता है कि महिलाओं के लिए कौन-सा सेविंग्स अकाउंट सबसे बेहतर है?
Women Savings Account क्या होता है?
महिला बचत खाता (Women Savings Account) महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया विशेष बचत खाता है। इसमें सामान्य सेविंग्स अकाउंट की सभी सुविधाओं के साथ कुछ अतिरिक्त सुविधाएं भी मुहैया कराई जातीं हैं। इनमें अधिक ब्याज दर, कम न्यूनतम बैलेंस, फ्री डेबिट कार्ड, लॉकर शुल्क में छूट, बीमा कवर और विशेष लोन ऑफर शामिल हो सकते हैं। हालांकि, हर बैंक की सुविधाएं अलग-अलग होती हैं।
किन बैंकों के महिला बचत खाता सबसे ज्यादा चर्चित हैं?
बाजार में कई बैंक महिलाओं के लिए विशेष सेविंग्स अकाउंट उपलब्ध कराते हैं।
SBI – महिला शक्ति सेविंग अकाउंट
HDFC Bank – वूमेन सेविंग अकाउंट
ICICI Bank – एडवांटेज वूमेन सेविंग अकाउंट (Advantage Woman Saving Account)
Axis Bank – वूमेन सेविंग अकाउंट (Women Saving Account)
Punjab National Bank (PNB) – महिला बचत खाता
Bank of Baroda –बीओबी महिला शक्ति सेविंग अकाउंट (BOB Mahila Shakti Saving Account
Canara Bank – केनरा एंजेल अकाउंट (Canara Angel Account)
इन सभी खातों में सुविधाएं और पात्रता अलग-अलग हो सकती हैं।
महिलाओं को क्या-क्या अतिरिक्त फायदे मिल सकते हैं?
वूमेन सेविंग अकाउंट में बैंक के अनुसार निम्न सुविधाएं मिल सकती हैं—
अकाउंट खोलने से पहले इन बातों पर जरूर ध्यान दें
जानकारों का कहना है कि केवल बैंक का नाम देखकर खाता नहीं खोलना चाहिए। पहले इन बातों की तुलना करें—
- ब्याज दर कितनी है?
- Minimum Average Balance (MAB) कितना है?
- डेबिट कार्ड पर वार्षिक शुल्क लगता है या नहीं?
- लॉकर और बीमा जैसी सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं?
- बैंक की डिजिटल बैंकिंग और ग्राहक सेवा कैसी है?
यही बातें तय करेंगी कि कौन-सा अकाउंट आपके लिए वास्तव में बेहतर है।
किस महिला के लिए कौन-सा अकाउंट बेहतर रहेगा?
अगर आप नौकरीपेशा हैं और रोजाना डिजिटल बैंकिंग का ज्यादा इस्तेमाल करती हैं, तो निजी बैंक का वूमेन सेविंग अकाउंट (Women Saving Account सुविधाजनक हो सकता है। वहीं, यदि आपकी प्राथमिकता सुरक्षित बैंकिंग और व्यापक शाखा नेटवर्क है, तो सरकारी बैंक बेहतर विकल्प हो सकते हैं। गृहिणियों और वरिष्ठ महिलाओं के लिए कम न्यूनतम बैलेंस और आसान बैंकिंग सुविधाओं वाले खाते अधिक उपयोगी साबित हो सकते हैं।