Bharat Taxi Booking Process: ओला-उबर की होगी छुट्टी! जीरो कमीशन के साथ लॉन्च हुई Bharat Taxi, जानिए कैसे करें बुक

Bharat Taxi Booking: भारत टैक्सी ओला और उबर को टक्कर देने के लिए लॉन्च हुई है। यह सहकारी टैक्सी सेवा ड्राइवरों को लाभ पहुंचाती है। दिल्ली और गुजरात में उपलब्ध, बाद में इसे पूरे देश में शुरू किया जाएगा।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड4 Dec 2025, 01:27 PM IST
कैसे बुक करें भारत टैक्सी
कैसे बुक करें भारत टैक्सी

How to download Bharat Taxi: मेट्रो सिटीज से लेकर शहरों तक में चलने वाली कैब ओला, उबर और रैपिडो को टक्कर देने के लिए भारत टैक्सी आ गई है। अभी इस टैक्सी की सुविधा दिल्ली और गुजरात में मिल रही है, लेकिन बाद में इसे पूरे देश में चलाया जाएगा। आइए जानते हैं कि भारत टैक्स क्या है और कैसे ये ड्राइवर और यात्री दोनों के लिए फायदेमंद है। आइए जानते हैं।

क्या है भारत टैक्सी?

भारत की पहली कोऑपरेटिव (सहकारी) टैक्सी सर्विस है, जिसे केंद्र सरकार के सहकारिता मंत्रालय और नेशनल ई‑गवर्नेंस डिवीजन ने मिलकर लॉन्च किया है। प्लेटफॉर्म का संचालन एक मल्टी‑स्टेट कोऑपरेटिव के जरिए होता है, जिसमें ड्राइवर सारथी सदस्य और हिस्सेदार होते हैं, यानी नफा‑नुकसान और नीतियों पर उनकी सीधी भागीदारी होती है।

यह कैसे काम करती है भारत टैक्सी?

भारत टैक्सी ऐप में ओला‑उबर की तरह GPS‑बेस्ड राइड होती हैं। इसमें रियल‑टाइम ट्रैकिंग, फेयर दिखना, SOS, ट्रिप शेयर, UPI/कार्ड पेमेंट, मल्टीलिंगुअल इंटरफेस जैसी सुविधाएं रहती हैं। अन्य ऐप से इसमें सबसे बड़ा फर्क ये है कि इसमें हर राइड पर कमिशन काटने के बजाय ड्राइवर सिर्फ एक नाममात्र सदस्यता/सब्सक्रिप्शन फीस देते हैं और पूरा किराया अपने पास रखते हैं।

यह भी पढ़ें | UPI Reward Tricks: ज्यादा कैशबैक चाहिए? रिवॉर्ड बढ़ाने के ये आसान फंडे आजमा लें

यात्रियों को कैसे होगा फायदा?

ऐप में ट्रिप ट्रैकिंग, पुलिस इंटीग्रेशन और SOS बटन जैसे फीचर, साथ ही 24×7 सपोर्ट और डिस्प्यूट रेज़ॉल्यूशन की व्यवस्था पर जोर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें ज्यादा सर्च करने पर किराया अधिक नहीं दिखाएगा। इसके साथ ही फेयर भी स्थिर रहेगा।

भारत टैक्सी में ड्राइवर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

सबसे पहले Google Play Store से Bharat Taxi Driver ऐप डाउनलोड करें और अपने मोबाइल नंबर से OTP के जरिए रजिस्टर करें।इसके बाद आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करने होते हैं: ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन की RC अनिवार्य हैं, जबकि परमिट, इंश्योरेंस, फिटनेस, PUC आदि कई जगह ऑप्शनल रखे गए हैं। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन क्लियर होते ही आप राइड रिक्वेस्ट लेने लगते हैं।

यह भी पढ़ें | नर्सरी में दाखिले की आवेदन प्रक्रिया शुरू, कैसे भरें फॉर्म, कब है लास्ट डेट?

यात्री कैसे बुक करें भारत टैक्सी?

यात्रियों के लिए अलग Bharat Taxi ऐप में मोबाइल नंबर से लॉग‑इन/रजिस्ट्रेशन, पिकअप‑ड्रॉप लोकेशन चुनना और कैब/ऑटो/बाइक ऑप्शन सेलेक्ट करना होता है; ऐप अनुमानित किराया और ETA दिखाता है।कन्फर्म करने के बाद नज़दीकी ड्राइवर को रिक्वेस्ट जाती है, जिसकी डिटेल, वाहन नंबर और रियल‑टाइम लोकेशन स्क्रीन पर दिखती है, और भुगतान UPI, कार्ड या कैश में किया जा सकता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीBharat Taxi Booking Process: ओला-उबर की होगी छुट्टी! जीरो कमीशन के साथ लॉन्च हुई Bharat Taxi, जानिए कैसे करें बुक
More