BHIM App: भीम ऐप में मिल रहा है 100% कैश बैक, पैसों की होगी महाबचत, ऐसे उठाएं फायदा

BHIM App Cash Back Offer: भारत में ऑनलाइन पेमेंट का चलन तेजी से बढ़ा है। हर एक छोटे से दुकानदार के पास भी UPI के जरिए पेमेंट स्वीकार करने की सुविधा मिल जाती है। इस बीच भीम ऐप ने अपनी 9वीं सालगिरह के मौके पर यूजर्स को तगड़ा तोहफा दिया है। भीम ऐप ने 100 फीसदी कैश बैक का ऑफर दिया है। 

Jitendra Singh
पब्लिश्ड9 Dec 2025, 09:38 AM IST
BHIM App Cash Back Offer: 20 रुपये खर्च करने पर तुरंत 20 रुपये वापस आएंगे।
BHIM App Cash Back Offer: 20 रुपये खर्च करने पर तुरंत 20 रुपये वापस आएंगे। (Livemint)

BHIM App Cash Back Offer: आज के समय में लगभग हर कोई ऑनलाइन पेमेंट करना पसंद करता है। ऑनलाइन पेमेंट ने कई काम आसान कर दिए हैं, क्योंकि अब न तो बार-बार ATM जाकर कैश निकालने की झंझट होती है और न ही चेंज रखने की परेशानी। देश में ज्यादातर लोग पेमेंट के लिए UPI का इस्तेमाल करते हैं। इस बीच BHIM पेमेंट्स ऐप ने अपने यूजर्स को बड़ी खुशखबरी दी है। ऐप ने 100 फीसदी कैश बैक का ऑफर दिया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ऐप ने एक पोस्ट के जरिए कहा कि अगर भीम ऐप यूज करते हैं तो 100 फीसदी कैश बैक का फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए कम से कम 20 रुपये का लेनदेन करना होगा। BHIM ऐप अपनी 9वीं सालगिरह सेलिब्रेट करने वाला है और इसी मौके पर ऐप की ओर से एक्स पर किए गए पोस्ट में इस खास कैशबैक ऑफर की जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें | क्या 1 जनवरी 2026 से लागू नहीं होगा 8वां वेतन आयोग? संसद में सरकार ने दिया जवाब

डिजिटल इंडिया की पहचान बन चुके BHIM ऐप की इस महीने की आखिर में एनिवर्सरी है। भीम ऐप की शुरुआत 30 दिसंबर 2016 को हुई थी। तब से शुरू हुई इस यात्रा ने देश में डिजिटल पेमेंट को आसान और भरोसेमंद बनाया है। अब अपनी एनिवर्सरी पर BHIM ऐप अपने यूजर को कैशबैक का बड़ा तोहफा दे रहा है।

बिल पेमेंट में मिलेगा कैशबैक

रिपोर्ट के मुताबिक, BHIM पेमेंट ऐप पर चल रहे कैशबैक ऑफर के तहत अब बिजली बिल चुकाने में भी ग्राहकों को बचत का मौका मिलने लगा है। यह ऑफर पावर सप्लाई कंपनी बीएसईएस राजधानी पावर द्वारा पेश किया गया है, जो रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और दिल्ली सरकार का संयुक्त उपक्रम है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार BHIM ऐप से बिजली बिल का भुगतान करने पर ग्राहकों को इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है और यह सुविधा 31 दिसंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी। भुगतान करते समय चेकआउट पर BillDesk विकल्प चुनना जरूरी है।

यह भी पढ़ें | रेपो रेट का असर, इस बैंक ने सस्ता कर दिया कर्ज

महीने में एक बार मिलेगा ऑफर का फायदा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर ग्राहक इस ऑफर का फायदा महीने में एक बार ले सकते हैं। कैशबैक पाने के लिए कम से कम 500 रुपये का बिल भरना आवश्यक है। ग्राहकों को अधिकतम 50 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है, जो सीधे उनके BHIM ऐप से लिंक बैंक खाते में जमा होगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीBHIM App: भीम ऐप में मिल रहा है 100% कैश बैक, पैसों की होगी महाबचत, ऐसे उठाएं फायदा
More
बिजनेस न्यूज़मनीBHIM App: भीम ऐप में मिल रहा है 100% कैश बैक, पैसों की होगी महाबचत, ऐसे उठाएं फायदा
OPEN IN APP