KBC 2025: केबीसी का एक एपिसोड अमिताभ बच्चन को करोड़पति बनाता है या लखपति? जानिए बिग बी की फीस

Amitabh Bachchan KBC 17 Per Episode Fees: कौन बनेगा करोड़पति के 17वें सीजन में अमिताभ बच्चन हर एपिसोड के लिए मोटी फीस लेते हैं। सप्ताह में पांच दिन प्रसारित होने वाले इस शो से उनकी कमाई का आंकड़ा बेहद चौंकाने वाला है। आइए जानते हैं…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड2 Dec 2025, 04:06 PM IST
केबीसी के एक एपिसोड का कितना चार्ज करते हैं अमिताभ बच्चन
केबीसी के एक एपिसोड का कितना चार्ज करते हैं अमिताभ बच्चन

Amitabh Bachchan KBC Fees: कंटेस्टेंट्स को करोड़पति बनाने वाले कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के मंच पर खुद अमिताभ बच्चन हर एपिसोड में कितनी कमाई करते हैं, क्या आपने कभी सोचा है? शो में पूछे जाने वाले सवालों की तरह ही बिग बी के फीस की रकम भी चौंकाने वाली हैं।आइए जानते हैं कि एक एपिसोड के लिए उन्हें कितनी मोटी रकम मिलती है और हर सप्ताह वो कितना कमाते हैं।

बिग बी की फीस कितनी है?

अमिताभ बच्चन ने KBC के 17वें सीजन के लिए अपनी फीस और भी बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो अब हर एपिसोड के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये ले रहे हैं। शो सप्ताह में पांच दिन आता है, जिसके अनुसार बिग बी की इस शो से साप्ताहिक कमाई 25 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है। इससे वो भारत के सबसे ज्यादा फीस वाले टीवी होस्ट बन गए हैं।

यह भी पढ़ें | वेटिंग टिकट वालों के लिए खुशखबरी: चलती ट्रेन में बिना 1 रुपये मिल सकती है सीट

शो लोगों को बना रहा करोड़पति

KBC ने अब तक देश के हजारों लोगों को लखपति और करोड़पति बनाया है। शो के 17 सीजन और 1300 से ज्यादा एपिसोड्स के बाद भी इसकी लोकप्रियता में कमी नहीं आई है। बिग बी के साथ इस शो ने न सिर्फ दर्शकों को मनोरंजन दिया है, बल्कि कई लोगों के जीवन में भी बदलाव लाया है।

यह भी पढ़ें | पोस्ट ऑफिस की ग्राम प्रिया स्कीम से होगी बंपर कमाई, ऐसे करें निवेश

बता दें कि अभी तक केबीसी के कुल सीज़न और एपिसोड में कई लोग 1 करोड़ रुपये जीत चुके हैं, लेकिन केबीसी 17 के सीजन में अब तक सिर्फ एक ही कंटेस्टेंट ने 1 करोड़ रुपये जीता है। उत्तराखंड के CISF अधिकारी आदित्य कुमार इस सीजन के पहले करोड़पति बने, जिन्होंने 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार जीता था। उन्होंने 7 करोड़ के सवाल तक भी पहुंच बनाई, लेकिन वहां कर लिया था। अभी तक कोई भी कंटेस्टेंट्स केबीसी के इस सीजन में 7 करोड़ की रकम नहीं जीत पाया है। हालांकि अभी ये सीजन चल ही रहा है। ऐसे में हो सकता है कि आगे कोई 7 करोड़ की रकम जीत जाए।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीKBC 2025: केबीसी का एक एपिसोड अमिताभ बच्चन को करोड़पति बनाता है या लखपति? जानिए बिग बी की फीस
More
बिजनेस न्यूज़मनीKBC 2025: केबीसी का एक एपिसोड अमिताभ बच्चन को करोड़पति बनाता है या लखपति? जानिए बिग बी की फीस