Mumbai Property: भारत का रियल एस्टेट डिमांड हाई पर है। रेजिडेंशियल सेल्स मार्केट में बूम कर रहा है। लोग घर खरीद रहे हैं। सिर्फ रहने के लिए घर ही नहीं बल्कि काम के लिए ऑफिस स्पेस की भी मांग में भारी तेजी आई है। इस बीच मुंबई के प्रॉपर्टी बाजार से एक बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड फिल्म निर्देशक और निर्माता राकेश रोशन और उनकी पत्नी प्रमिला राकेश रोशन (पिंकी रोशन) ने मुंबई में प्रॉपर्टी खरीदा है। यह प्रॉपर्टी के अंधेरी ईस्ट में वैद्य वेस्ट वर्ल्ड वन एरोपोलिस (Vaidya West World One Aeropolis) बिल्डिंग में 5 कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदी हैं।
यह जानकारी रियल एस्टेट मार्केटप्लेस Square Yards द्वारा इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (IGR) पर उपलब्ध संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों के आधार पर सामने आई है। सभी लेन-देन नवंबर 2025 में रजिस्टर्ड हुए हैं। पांचों प्रॉपर्टी की डील करीब 19.68 करोड़ रुपये में हुई है।
जानिए प्रॉपर्टी की डील
इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, राकेश रोशन की पहली प्रॉपर्टी की कीमत 3.27 करोड़ रुपये है। इसका RERA कार्पेट एरिया 116.96 वर्ग मीटर (लगभग 1,259 वर्ग फुट) है। इस सेल में दो पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं। इसमें स्टांप ड्यूटी: 19.64 लाख रूपये और रजिस्ट्रेशन शुल्क 30,000 रुपये बताया जा रहा है।
राकेश रोशन की दूसरी प्रॉपर्टी
स्क्वायर यार्ड्स के अनुसार, राकेश रोशन की दूसरी प्रॉपर्टी की कीमत 2.83 करोड़ रुपये है। इसका RERA कारपेट एरिया 101.17 sq. m. (~1,089 sq. ft.) है। इस डील में दो कार पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं। इस ट्रांज़ैक्शन में 16.98 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये का रजिस्ट्रेशन चार्ज लगा है।
प्रमिला की प्रॉपर्टी
राकेश रोशन की तीसरी प्रॉपर्टी उनकी पत्नी प्रमिला रोशन के नाम है। इसकी कीमत 4.85 करोड़ रुपये है। इसका RERA कार्पेट एरिया 173.63 sq. m. (1,869 sq. ft.) है। इसमें 2 कार पार्किंग स्पेस है। स्टांप ड्यूटी 29.15 लाख रुपये है और रजिस्टेशन शुल्क 30,000 रुपये है।
चौथी प्रॉपर्टी
प्रमिला रोशन ने 5.28 करोड़ रुपये में एक घर भी खरीदा है। प्रॉपर्टी का RERA कारपेट एरिया 188.87 sq. m. या लगभग 2,033 sq. ft. है। बिक्री में दो पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं। इस ट्रांज़ैक्शन में 31.71 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस का पेमेंट हुआ।
पांचवीं प्रॉपर्टी
प्रमिला रोशन ने 3.43 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी भी खरीदी। इसका RERA कारपेट एरिया 122.82 sq. m. (~1,322 sq. ft.) है। इस डील में दो कार पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं। स्क्वायर यार्ड्स के अनुसार, इस ट्रांज़ैक्शन में 20.62 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये का रजिस्ट्रेशन चार्ज लगा है।
जानिए कौन हैं राकेश रोशन
राकेश रोशन हिंदी फिल्म उद्योग के मशहूर डायरेक्टर, फिल्म प्रोड्यूसर, स्क्रिप्ट राइटर और पूर्व अभिनेता हैं। 1970 के दशक में अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने के बाद उन्होंने निर्देशन की ओर कदम बढ़ाया और खुदगर्ज़, करण अर्जुन, कहो ना… प्यार है, कोई… मिल गया और कृष फ्रैंचाइज जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन किया। फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शंस के प्रमुख के रूप में उन्होंने अपने बेटे ऋतिक रोशन के साथ मिलकर कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दी हैं।