विदेश पढ़ने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए अब एक और बड़ी सुविधा, इस नए स्टूडेंट फॉरेक्स कार्ड के बारे में जान लीजिए

Forex Card: मेकमाईट्रिप की सहायक कंपनी बुकमाईफॉरेक्स ने डबल क्रेजी सेल - स्टूडेंट एडिशन लॉन्च किया है। इस कार्ड के तहत भारतीय छात्रों को फॉरेक्स कार्ड और ट्यूशन फीस ट्रांसफर पर 20,000 रुपये से अधिक का कैशबैक मिलेगा।

Jitendra Singh
अपडेटेड23 Jul 2025, 02:15 PM IST
Forex Card: विदेश जाने के लिए फॉरेक्स कार्ड बेहतर माना जाता है।
Forex Card: विदेश जाने के लिए फॉरेक्स कार्ड बेहतर माना जाता है। (Livemint)

Forex Card: विदेश में सफर करने के लिए विदेशी मुद्रा की जरूरत होती है। अगर आप विदेश जाने वाले हैं तो विदेशी मुद्रा हासिल करने के लिए कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में फॉरेक्स कार्ड आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। वहीं बहुत से छात्र विदेश में पढ़ाई करने जाते हैं। उनके लिए अब फॉरेक्स कार्ड आसानी से मिल जाएगा। इसके लिए मेकमाईट्रिप (MakeMyTrip) ग्रुप की सहायक कंपनी बुकमाईफॉरेक्स (BookMyForex) ने "डबल क्रेजी सेल - स्टूडेंट एडिशन" फॉरेक्स कार्ड लॉन्च किया है। इस कार्ड से विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्रों को वित्तीय बोझ को कम करने में मदद मिलेगी।

इस कार्ड के तहत भारतीय छात्रों को फॉरेक्स कार्ड और ट्यूशन फीस ट्रांसफर पर 20,000 रुपये से अधिक का कैशबैक मिलेगा। बुकमाईफॉरेक्स की प्रेस रिलीज के मुताबिक, इसमें कोई हिडेन चार्ज नहीं लगे हुए हैं। न्यूनतम दर की गारंटी है। इसके साथ ही ATM से बिना किसी चार्ज के पैसे निकाल सकते हैं। इससे छात्रों और अभिभावकों को विश्वविद्यालय से जुड़े जरूरी खर्चों में बचत करने में काफी मदद मिलेगी।

रेफरल बोनस की भी सुविधा

इसके अलावा इस कार्ड में एक रेफरल बोनस की भी सुविधा मुहैया कराई गई है। छात्र अपने दोस्तों को रेफर कर सकते हैं। इससे छात्रों को 500 रुपये तक का फायदा हो सकता है। वहीं दोस्तों को पहले ट्रांजैक्शन पर छूट मिलती है। यह ऑफ़र BookMyForex ऐप और वेबसाइट पर 15 सितंबर, 2025 तक वैलिड है। इसका फायदा उठाने के लिए, छात्र फॉरेक्स कार्ड ऑर्डर के लिए प्रोमो कोड CRAZYSALE और मनी ट्रांसफर के लिए REMITSPL का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस कार्ड पर कोई मार्कअप शुल्क नहीं है, कोई क्रॉस-करेंसी कन्वर्ज़न शुल्क भी नहीं है। इसके साथ ही 7,500 रुपये तक का कैशबैक भी हासिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें | 2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर कोई टैक्स नहीं - वित्त मंत्रालय

जानिए क्या है फॉरेक्स कार्ड?

फॉरेक्स कार्ड एक प्रीपेड कार्ड होता है, जिसे खासतौर पर अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें विदेशी मुद्रा पहले से लोड की जा सकती है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि जब आप इसे लोड करते हैं, उस वक्त की करेंसी का एक्सचेंज रेट लॉक हो जाता है। यानी विदेश जाकर खर्च करने पर आपको करेंसी रेट में उतार-चढ़ाव की चिंता नहीं रहती है। यह कार्ड विदेश में एटीएम से कैश निकालने, शॉपिंग करने और होटल जैसी सेवाओं के लिए उपयोग किया जा सकता है। इसके जरिए ट्रैवलर्स को अपने बजट पर नियंत्रण बनाए रखने में मदद मिलती है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीविदेश पढ़ने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए अब एक और बड़ी सुविधा, इस नए स्टूडेंट फॉरेक्स कार्ड के बारे में जान लीजिए
More