International Fee transfer: विदेश में पढ़ रहे हैं आपके बच्चे! अब 6 घंटे के अंदर भेजें पैसे, जानें क्या-क्या होगा कवर

BookMyForex ने विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए उसी दिन पेमेंट ट्रांसफर की सुविधा शुरू की है। फीस और डिपॉजिट छह घंटे में पहुंच सकते हैं। यह सुविधा परिवारों को लेट फीस और पेनल्टी से बचाने में मदद करेगा।

Priya Shandilya
अपडेटेड9 Jan 2026, 12:28 PM IST
BookMyForex ने शुरू की सेम-डे एजुकेशन ट्रांसफर सुविधा (सांकेतिक तस्वीर)
BookMyForex ने शुरू की सेम-डे एजुकेशन ट्रांसफर सुविधा (सांकेतिक तस्वीर)

International Fees Transfer: विदेश में पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए फीस भरना अक्सर परिवारों के लिए तनाव भरा काम होता है। समय पर पैसे न पहुंचने पर लेट फीस या पेनल्टी लग जाती है। अब भारतीय परिवारों के लिए राहत की खबर है।

BookMyForex, जो MakeMyTrip Group का हिस्सा है, ने विदेश में पढ़ रहे छात्रों के लिए सेम-डे इंटरनेशनल एजुकेशन पेमेंट्स की सुविधा शुरू की है। कंपनी के मुताबिक, अब एजुकेशन से जुड़े अंतरराष्ट्रीय भुगतान उसी दिन पूरे हो सकेंगे और रकम सिर्फ 6 घंटे में विदेशी यूनिवर्सिटी या संस्थान तक पहुंच सकती है।

फास्ट पेमेंट सर्विस का फायदा

अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों की यूनिवर्सिटीज में फीस जमा करने की समय सीमा काफी सख्त होती है। तय समय पर भुगतान न होने पर लेट फीस या पेनल्टी लग सकती है, और कई बार एडमिशन पर भी असर पड़ता है। इसी दबाव को देखते हुए यह सुविधा लॉन्च की गई है, ताकि पेरेंट्स और स्टूडेंट्स को आखिरी वक्त की भागदौड़ से बचाया जा सके।

कैसे काम करेगा ये?

बुक माय फॉरेक्स के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया RBI-अथॉराइज्ड पार्टनर्स और बड़े बैंकों के जरिए एंड-टू-एंड पूरी की जाती है। इसमें सेफ्टी और कंप्लायंस का खास ध्यान रखा गया है। कंपनी का कहना है कि सुरक्षा और नियमों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इससे एडमिशन और एनरोलमेंट के समय परिवारों को अनिश्चितता से छुटकारा मिलेगा।

किन खर्चों के लिए मिलेगी यह सुविधा

नई सुविधा के तहत यूनिवर्सिटी और कॉलेज की ट्यूशन फीस, हॉस्टल या हाउसिंग डिपॉजिट और पढ़ाई से जुड़े लिविंग एक्सपेंस जैसे जरूरी भुगतान किए जा सकते हैं। चूंकि ये सभी खर्च कम समय में और बड़ी रकम में होते हैं, इसलिए तेज ट्रांसफर काफी मायने रखता है।

कंपनी ने क्या कहा

बुक माय फॉरेक्स के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर गगन मल्होत्रा ने कहा कि इंटरनेशनल एजुकेशन पेमेंट्स अक्सर बड़े और समय-संवेदनशील होते हैं। परिवारों के पास गलती या देरी की कोई गुंजाइश नहीं होती। इस नई सुविधा से टाइमलाइन प्रेडिक्टेबल होगी, डिजिटल प्रोसेसिंग होगी और नियमों का पालन भी आसान होगा। इससे माता-पिता और छात्र यूनिवर्सिटी की शर्तें आत्मविश्वास के साथ पूरी कर पाएंगे।

कैशबैक ऑफर भी

तेज ट्रांसफर के साथ बुक माय फॉरेक्स इंटरनेशनल एजुकेशन रेमिटेंस पर 15,000 तक का कैशबैक भी दे रहा है। यह ऑफर 3 लाख से ज्यादा की ट्रांजैक्शन वैल्यू पर लागू होगा और बुक माय फॉरेक्स ऐप और वेबसाइट, दोनों पर उपलब्ध है। कंपनी ने कहा कि इन ट्रांसफर पर एक्सचेंज रेट्स "Lowest Rate Guarantee" के तहत होंगे।

विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्रों और उनके परिवारों के लिए यह सुविधा बड़ी राहत है। फीस और खर्चे समय पर पहुंचने से एडमिशन प्रोसेस आसान होगा और लेट फीस का डर खत्म होगा। साथ ही कैशबैक ऑफर से आर्थिक फायदा भी मिलेगा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीInternational Fee transfer: विदेश में पढ़ रहे हैं आपके बच्चे! अब 6 घंटे के अंदर भेजें पैसे, जानें क्या-क्या होगा कवर
More
बिजनेस न्यूज़मनीInternational Fee transfer: विदेश में पढ़ रहे हैं आपके बच्चे! अब 6 घंटे के अंदर भेजें पैसे, जानें क्या-क्या होगा कवर