वॉर फिल्मों की रेस में बॉर्डर 2 सबसे आगे, चेन्नई से NCR तक हाउसफुल ट्रेंड; करोड़ों की कमाई से मचाया तहलका

बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही दमदार शुरुआत कर दी है। जेपी दत्ता की 1997 की आइकॉनिक फिल्म बॉर्डर के इस सीक्वल में सनी देओल, अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Ashutosh Kumar
पब्लिश्ड25 Jan 2026, 10:13 AM IST
बॉर्डर 2
बॉर्डर 2

बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही दमदार शुरुआत कर दी है। पहले ही वीकेंड में फिल्म का क्रेज साफ दिखने लगा है। जेपी दत्ता की 1997 की आइकॉनिक फिल्म बॉर्डर के इस सीक्वल में सनी देओल, अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं में करीब 30 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। शनिवार को कलेक्शन में और तेजी आई और शुरुआती अनुमानों के मुताबिक फिल्म ने 35 करोड़ रुपये नेट का कारोबार किया। इस तरह दो दिनों में बॉर्डर 2 की कुल कमाई 65 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

चेन्नई सबसे आगे रहा

ऑक्यूपेंसी के आंकड़े भी फिल्म के मजबूत ट्रेंड की ओर इशारा कर रहे हैं। शनिवार को मॉर्निंग शोज में ऑक्यूपेंसी 15.51 पर्सेंट रही लेकिन दोपहर में यह बढ़कर 39.97 पर्सेंट हो गई। शाम के शोज में 49.13 पर्सेंट और नाइट शोज में जबरदस्त 61.70 पर्सेंट ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। शहरों की बात करें तो चेन्नई सबसे आगे रहा जहां कुल ऑक्यूपेंसी 67.75 पर्सेंट रही। इसके बाद जयपुर 62 पर्सेंट और एनसीआर 53.25 पर्सेंट के साथ मजबूत रहे। चंडीगढ़ और बेंगलुरु में भी 47 पर्सेंट से ज्यादा ऑक्यूपेंसी देखने को मिली। वहीं, मुंबई में 36.5 पर्सेंट, कोलकाता में 30.5 पर्सेंट और सूरत में 20.25 पर्सेंट ऑक्यूपेंसी रही।

बजट करीब 275 करोड़ रुपये

बॉर्डर 2 का बजट करीब 275 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म को हिट या प्रॉफिटेबल बनने के लिए अभी लंबा सफर तय करना होगा। लेकिन जिस तरह से ओपनिंग और वीकेंड ट्रेंड नजर आ रहा है, उससे मेकर्स और ट्रेड को अच्छी उम्मीद बंधी है। हाल के समय में रिलीज हुई दूसरी वॉर फिल्मों की तुलना में बॉर्डर 2 की शुरुआत कहीं ज्यादा मजबूत मानी जा रही है।

120 बहादुर की फीकी शुरुआत

अगर तुलना करें तो फरहान अख्तर की 120 बहादुर ने बॉक्स ऑफिस पर फीकी शुरुआत की थी। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 2.70 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए थे। वहीं, दो हफ्तों में भारत में 22.06 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई। जबकि इसका बजट 90 करोड़ रुपये था।

आगे निकल सकती है बॉर्डर 2

दूसरी ओर इक्कीस, जिसमें अगस्त्य नंदा, धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत नजर आए ने बेहतर शुरुआत की लेकिन जल्दी ही रफ्तार खो दी। फिल्म ने ओपनिंग पर 7 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन 15 दिनों में कुल कलेक्शन 30.6 करोड़ रुपये पर सिमट गया। इन आंकड़ों को देखें तो साफ है कि बॉर्डर 2 ने शुरुआती राउंड में ही बाजी मार ली है और अगर यही रफ्तार बनी रही, तो यह मौजूदा वॉर फिल्मों से कहीं आगे निकल सकती है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीवॉर फिल्मों की रेस में बॉर्डर 2 सबसे आगे, चेन्नई से NCR तक हाउसफुल ट्रेंड; करोड़ों की कमाई से मचाया तहलका
More
बिजनेस न्यूज़मनीवॉर फिल्मों की रेस में बॉर्डर 2 सबसे आगे, चेन्नई से NCR तक हाउसफुल ट्रेंड; करोड़ों की कमाई से मचाया तहलका