Budget 2026 Expectations: बजट के काउंटडाउन के साथ ही घर खरीदारों की उम्मीदों और रियल एस्टेट विशेषज्ञों के सुझावों की फेहरिस्त तैयार हो गई है। इस बार नजरें सिर्फ टैक्स छूट जैसे छोटे फायदों पर नहीं, बल्कि शहरी आवास की बदलती अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाली दूरगामी नीतियों पर टिकी हैं। आम लोगों से लेकर बाजार के जानकार तक, सभी सरकार से ऐसी प्रक्रियाओं की उम्मीद कर रहे हैं जिनमें मंजूरी की रफ्तार तेज हो और घर खरीदारों के लिए आसान वित्तीय रास्ते खुलें। एक स्थिर नीतिगत माहौल की यह मांग न केवल इस क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाएगी, बल्कि देश के शहरी विकास को एक नई और सुरक्षित दिशा देने में भी मील का पत्थर साबित होगी।
1 फरवरी 2026 को पेश होने वाला यूनियन बजट 2026-27 कई मायनों में खास माना जा रहा है। मौजूदा इनकम टैक्स कानून के तहत पेश होने वाला यह आखिरी बजट है। सरकार अगले वित्त वर्ष से नया Income Tax Act 2025 लागू करने की तैयारी में है। ऐसे में दशकों पुराने टैक्स नियम बदल जाएंगे। यही कारण है कि टैक्सपेयर्स को इस बजट से कई बड़ी राहतों की उम्मीद हैं।
पुराने टैक्स सिस्टम में फंसे टैक्सपेयर्स की उम्मीदें
पिछले बजट में सरकार ने न्यू टैक्स रिजीम से टैक्सपेयर्स को राहत देने का ऐलान किया था। 12 लाख रुपये तक की आय को टैक्स फ्री करने की घोषणा की गई थी। हालांकि, इस दौरान वे टैक्सपेयर्स खुद को नजरअंदाज महसूस करने लगे, जो अब भी पुराने टैक्स सिस्टम पर टिके हुए हैं और उसी को ज्यादा भरोसेमंद मानते हैं। ओल्ड टैक्स रिजीम को फॉलो करने वाले टैक्सपेयर्स पीएफ, इंश्योरेंस और होम लोन जैसी बचत योजनाओं पर निर्भर रहते हैं।
उन्हे उम्मीद है कि सरकार बेसिक छूट सीमा, जो अब भी 2.5 लाख रुपये है उसे बढ़ाने का फैसला करेगी। इसके साथ ही धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये की जो सीमा तय है, उसे बढ़ाने की उम्मीद भी की जा रही है। टैक्सपेयर्स को उम्मीद है कि सरकार इसे 2 लाख रुपये करेगी।
घर और स्वास्थ्य खर्च पर राहत की उम्मीद
बढ़ती महंगाई के बीच आम आदमी के लिए सबसे भारी बोझ घर और इलाज से जुड़ा खर्च बनता जा रहा हैं। ऐसे में टैक्सपेयर्स उम्मीद कर रहे हैं कि, टैक्स स्लैब में बदलाव के साथ-साथ सरकार रोजमर्रा के जरूरी खर्चों पर छूट देकर उन्हें राहत दें। मौजूदा समय में होम लोन के ब्याज पर 2 लाख रुपये तक की जो छूट मिलती है। यह प्रॉपर्टी की बढ़ती कीमतों के मुकाबले काफी कम मानी जा रही है।
रोजगार को लेकर बड़ी उम्मीदें
बजट 2026 से मिडिल क्लास रोजगार से जुड़ी कई उम्मीदें लगाए बैठे है। उन्हें उम्मीद है कि, सरकार बजट 2026 में रोजगार और स्किलिंग को प्राथमिकता देगी। जिससे नए रोजगार का सृजन होगा और मिडिल क्लास को इससे फायदा मिलेगा। रोजगार बढ़ने से घर में आमदनी बढ़ेगी, साथ ही अगर सरकार MSME लोन में युवाओं पर ध्यान देती है तो, स्वरोजगार के कई नए रास्ते खुल सकते हैं।
बुजुर्गों को बड़ी राहत की उम्मीद
वरिष्ठ नागरिकों के लिए नई टैक्स स्कीम उतनी आकर्षक नहीं है। बुजुर्गों को स्वास्थ्य और इंश्योरेंस खर्चों पर राहत की जरूरत होती है। ऐसे में उन्हें मेडिकल खर्चों में सरकार की ओर से बड़ी राहत मिल सकती है। अगर ऐसा होता है तो बुजुर्गों को काफी फायदा होगा।