Budget 2026: क्या इस बार बढ़ेगा पीएम किसान योजना का बजट? जानिए बजट से किसानों की उम्मीदें

Budget 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत आने वाले किसानों को इस बार के बजट में बड़ी राहत मिल सकती है। कहा जा रहा है कि इस बार सरकार पीएम किसान योजना का बजट बढ़ा सकती है। देश के करोड़ों किसानों को भी उम्मीद है कि इस बार सरकार बजट में इजाफा कर सकती है।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड20 Jan 2026, 05:33 PM IST
Budget 2026: पीएम किसान योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये मिलते हैं।
Budget 2026: पीएम किसान योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये मिलते हैं। (Livemint)

Budget 2026: एक फरवरी 2026 को यूनियन बजट पेश किया जाएगा। हर बार की तरह इस बार भी वरिष्ठ किसानों से लेकर आम लोग और किसानों की बजट से काफी उम्मीदें हैं। पीएम किसान योजना को लेकर इस बार चर्चा फिर से काफी तेज हो गई है। किसानों को उम्मीद है कि इस बार सरकार पीएम किसान योजना में बजट बढ़ा सकती है। जब से यह योजना शुरू हुई है तब से इस योजना के बजट में इजाफा नहीं किया गया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार पीएम किसान योजना के बजट में बढ़ोतरी कर सकती है।

बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। ये पैसे किसानों को तीन किस्तों में मिलते हैं। हर एक किस्त में 200 रुपये मिलते हैं। हर 4 महीने में एक किस्त जारी की जाती है। अब तक देश के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 21 किस्तों में फायदा मिल चुका है। पीएम किसान योजना को केंद्र सरकार की ओर से साल 2019 में शुरू किया गया था।

क्या अब किसानों को मिलेंगे 8000 रुपये?

कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सरकार पीएम किसान योजना के बजट में बढ़ोतरी कर सकती है। जानकारों ने अनुमान जताया है कि सरकार 6000 रुपये सालाना राशि से बढ़ाकर 8000 रुपये कर सकती है। वहीं पिछले कुछ सालों में खेती की लागत बढ़ी है क्योकिं बीज, खाद, कीटनाशक, डीजल, बिजली, सिंचाई और कृषि मशीनरी जैसी सभी चीजों की कीमतों में उछाल आया है. ऐसे में 6000 रुपये का राशि अब पर्याप्त नहीं है।

यह भी पढ़ें | पीएम किसान के लिए ekyc से काम नहीं चलेगा, फार्मर आईडी जरूरी

इन किसानों को नहीं मिलते पैसे

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के मुताबिक, पति-पत्नि दोनों पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ (PM Kisan Benefits) नहीं उठा सकते हैं। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे फर्जी करार देते हुए सरकार उससे रिकवरी करेगी। इसके अलावा किसान परिवार में कोई टैक्स देता है तो इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। यानी पति या पत्नी में से कोई पिछले साल इनकम टैक्स भरा है तो उन्हें इस योजाना का लाभ नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें | कब मिलेगी किसानों को 22वीं किस्त? यहां जानिए पूरी डिटेल

वहीं अगर कोई किसान किसी दूसरे किसान से जमीन लेकर किराए पर खेती करते हैं। तब ऐसी स्थिति में उसे भी योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। पीएम किसान में लैंड की ओनरशिप जरूरी है। वहीं अगर कोई किसान या परिवार में कोई संवैधानिक पद पर है तो उसे लाभ नहीं मिलेगा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीBudget 2026: क्या इस बार बढ़ेगा पीएम किसान योजना का बजट? जानिए बजट से किसानों की उम्मीदें
More
बिजनेस न्यूज़मनीBudget 2026: क्या इस बार बढ़ेगा पीएम किसान योजना का बजट? जानिए बजट से किसानों की उम्मीदें