Budget 2026: महिलाओं के लिए शी-मार्ट योजना, क्या है ये स्कीम और कैसे मिलेगा इसका फायदा?

Budget 2026: बजट 2026–27 में किसानों और महिलाओं पर खास ध्यान दिया गया है। ‘शी-मार्ट’ से महिलाओं को उद्यमी बनाने की कोशिश होगी। नारियल, काजू और कोको की पैदावार बढ़ाने की योजनाएं, मत्स्य पालन और पशुपालन पर जोर और ‘भारत-विस्तार’ एआई टूल किसानों को नई ताकत देगा।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड1 Feb 2026, 02:05 PM IST
बजट 2026 में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए 'शी-मार्ट' की स्थापना का प्रस्ताव दिया गया है।
बजट 2026 में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए 'शी-मार्ट' की स्थापना का प्रस्ताव दिया गया है।(ANI)

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को पेश किए गए बजट 2026–27 में साफ कर दिया कि इस बार सरकार का ध्यान गांव, किसान और महिलाओं पर है। किसानों की आय बढ़ाने, पशुपालन से रोजगार बनाने और ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए कई नई योजनाओं का ऐलान हुआ है।

क्या है शी-मार्ट योजना?

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए बजट में 'शी-मार्ट' की स्थापना का प्रस्ताव दिया गया है। इन मार्ट्स को ग्रामीण महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों के तौर पर विकसित किया जाएगा, जहां महिलाएं अपने उत्पाद खुद बेच सकेंगी। सरकार का मकसद महिलाओं को सिर्फ उत्पादन तक सीमित न रखकर उन्हें सीधे बाजार से जोड़ना है, ताकि वे अपने बिजनेस की असली मालिक बन सकें।

मत्स्य पालन और पशुपालन पर जोर

बजट 2026 में मत्स्य पालन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों के एकीकृत विकास की नई पहल शुरू की गई है। इसके साथ ही पशुपालन क्षेत्र में उद्यमशीलता को बढ़ावा देने पर खास जोर दिया गया है। सरकार को उम्मीद है कि इससे ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

नारियल, काजू और कोको की नई योजनाएं

नारियल की खेती करने वाले किसानों के लिए 'नारियल प्रोत्साहन योजना' की घोषणा की गई है। इस योजना का लक्ष्य पैदावार बढ़ाना है, जिससे एक करोड़ किसानों सहित लगभग तीन करोड़ लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहायता प्राप्त होगी। इसके अलावा, सरकार ने भारतीय काजू और भारतीय कोको को वर्ष 2030 तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 'प्रीमियम ग्लोबल ब्रांड' बनाने का लक्ष्य रखा है, ताकि वैश्विक बाजार में भारतीय उत्पादों की धाक जम सके।

खेती में तकनीक: ‘भारत-विस्तार’ AI टूल

तकनीक के मोर्चे पर भी बजट ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। ‘भारत-विस्तार’ नाम का एक बहुभाषीय AI टूल लॉन्च किया गया है, जो किसानों को उनकी अपनी भाषा में खेती से जुड़ी खास सलाह देगा। इससे किसान बेहतर फैसले ले सकेंगे और खेती से जुड़े जोखिमों को कम कर पाएंगे।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीBudget 2026: महिलाओं के लिए शी-मार्ट योजना, क्या है ये स्कीम और कैसे मिलेगा इसका फायदा?
More
बिजनेस न्यूज़मनीBudget 2026: महिलाओं के लिए शी-मार्ट योजना, क्या है ये स्कीम और कैसे मिलेगा इसका फायदा?